ePaper

PF Balance की लेनी हो जानकारी, तो Download करें उमंग एप

Updated at : 13 Mar 2018 10:30 AM (IST)
विज्ञापन
PF Balance की लेनी हो जानकारी, तो Download करें उमंग एप

नयी दिल्ली : आम तौर पर सरकारी आैर निजी संस्थाआें के कर्मचारी अपनी भविष्य निधि (पीएफ) में जमा रकम को जानने के लिए उत्सकु दिखायी देते हैं, मगर चिंता करने की कोर्इ बात नहीं. डिजिटाइजेशन के इस युग में अब आपको अपने भविष्य निधि में जमा रकम की जानकारी हासिल करने के लिए कर्मचारी भविष्य […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : आम तौर पर सरकारी आैर निजी संस्थाआें के कर्मचारी अपनी भविष्य निधि (पीएफ) में जमा रकम को जानने के लिए उत्सकु दिखायी देते हैं, मगर चिंता करने की कोर्इ बात नहीं. डिजिटाइजेशन के इस युग में अब आपको अपने भविष्य निधि में जमा रकम की जानकारी हासिल करने के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के क्षेत्रीय कार्यालय में चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. इसके लिए आपको बस एक काम करना होगा. वह यह कि आप अपने स्मार्टफोन में उमंग एप को डाउनलोड कर लें. घर बैठे एक क्लिक में ही पीएफ में जमा रकम की जानकारी मिल जायेगी.

इसे भी पढ़ेंः नौकरीपेशा लोगों को र्इपीएफआे ने दिया झटका : पीएफ ब्याज दर में की 0.10 फीसदी की कटौती

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने कहा है कि पीएफ का बैलेंस एवं इसमें आखिरी योगदान की जानकारी के लिए मिस्ड कॉल और एसएमएस सेवा अब उमंग मोबाइल एप पर भी उपलब्ध है. ईपीएफओ ने एक बयान में कहा कि सार्वभौमिक खाता संख्या वाले सदस्य अपने पीएफ का बैलेंस तथा उसमें आखिरी योगदान की जानकारी अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से एसएमएस भेजकर प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें 7738299899 पर ईपीएफओएचओ यूएएन लिखकर भेजना होगा.

र्इपीएफआे ने कहा कि यह सुविधा अंग्रेजी, हिंदी, पंजाबी, गुजराती, मराठी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल, मलयालम और बंगाली में उपलब्ध है. अंग्रेजी को छोड़ किसी अन्य भाषा में जानकारी पाने के लिए ईपीएफओएचओ यूएएन के बाद इच्छित भाषा के नाम का शुरुआती तीन अक्षर लिखना होगा. यूएएन पोर्टल पर पंजीकृत सदस्य अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल करके भी जानकारी पा सकते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola