झारखंड के गोड्डा में स्पेशल इकॉनोमिक जोन स्थापित करेगा अडाणी पावर, 15,000 लोगों को मिलेंगे रोजगार

रांची/नयी दिल्ली: अडाणी पावर प्लांड झारखंड के गोड्डा में विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) स्थापित करना चाहता है. 425 हेक्टेयर क्षेत्र में बिजली के लिए विशेष सेज की स्थापना से 199 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा, जबकि कम से कम 15,000 लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा. इसे भी पढ़ें : गोड्डा में अडाणी के […]
रांची/नयी दिल्ली: अडाणी पावर प्लांड झारखंड के गोड्डा में विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) स्थापित करना चाहता है. 425 हेक्टेयर क्षेत्र में बिजली के लिए विशेष सेज की स्थापना से 199 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा, जबकि कम से कम 15,000 लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा.
इसे भी पढ़ें : गोड्डा में अडाणी के 14 हजार करोड़ की लागत से बननेवाले पावर प्लांट के निर्माण का रास्ता साफ
बिजली क्षेत्र की कंपनी अडाणी पावर ने झारखंड में बिजली क्षेत्र के लिए विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) स्थापित करने के लिए वाणिज्य मंत्रालय से मंजूरी मांगी है. इसके लिए 15,002 करोड़ रुपये का निवेश किया जायेगा. पांच फरवरी को होने वाली बैठक में मंजूरी बोर्ड अडाणी पावर के आवेदन पर विचार करेगा. यह सेज के लिए फैसला लेने वाली सर्वोच्च निकाय है.
अंतर-मंत्रालयी बोर्ड की अध्यक्षता वाणिज्य सचिव करते हैं. एक अधिकारी ने कहा कि क्षेत्र के निर्माणकर्ता अडाणी पावर (झारखंड) ने झारखंड के गोड्डा जिले में 425 हेक्टेयर क्षेत्र में बिजली के लिए क्षेत्र विशेष सेज की स्थापना की सैद्धांतिक मंजूरी मांगी है.
इसे भी पढ़ें : अडाणी पावर को 175 एकड़ जमीन हस्तांरित, झारखंड को मिलेगी 400 मेगावाट बिजली
कंपनी ने मंत्रालय को सूचित किया है कि वह राज्य सरकार के माध्यम से जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया में है. कंपनी के आवेदन के अनुसार, इस परियोजना से 199 प्रत्यक्ष रोजगार और 15,000 अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




