कुछ इस तरह का होगा 10 रुपये का नया नोट, जल्द जारी करेगा RBI

Updated at : 05 Jan 2018 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
कुछ इस तरह का होगा 10 रुपये का नया नोट, जल्द जारी करेगा RBI

नयी दिल्ली : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 10 रुपये के नये नोट का प्रारूप जारी किया है. 10 रुपये के नया नोट चॉकलेट ब्राउन कलर का है. नये नोटों के साथ पुराने नोट भी चालू रहेंगे. नोट के एक ओर गांधीजी की तसवीर है वहीं दूसरी ओर कोणार्क स्थित सूर्य मंदिर की तसवीर है. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 10 रुपये के नये नोट का प्रारूप जारी किया है. 10 रुपये के नया नोट चॉकलेट ब्राउन कलर का है. नये नोटों के साथ पुराने नोट भी चालू रहेंगे. नोट के एक ओर गांधीजी की तसवीर है वहीं दूसरी ओर कोणार्क स्थित सूर्य मंदिर की तसवीर है. नये नोट की खासियत यह कि सीरियल नंबर बढ़ते क्रम में है. सबसे पहले नंबर का आकार छोटा और इसी तरह आगे नंबरों का साइज बढ़ता जा रहा है. 10 रुपये के नोट में आखिरी बार बदलाव साल 2005 में हुआ था. नोटबंदी के बाद रिजर्व बैंक ने 500 के नये नोट जारी किये थे. फिर 50 व 200 रुपये के नोट भी जारी किये गये.

सरकार नोटों में बदलाव नकली नोटों पर लगाने के उद्देश्य से किये जा रहे हैं. सरकार 2000 रुपये का नोट भी जारी कर चुकी है. नोटबंदी के दौरान नकली नोटों में कम मूल्यों के नोटों की बढ़ोत्तरी देखी गई है. एक आंकड़े के मुताबिक, साल 2008 में 1,95,000 के मुकाबले साल 2015-16 में कम मूल्यों के फर्जी नोटों की संख्या बढ़कर 6,32,000 हो गयी. मीडिया रिपोटर्स में दावा किया जा रहा है कि आरबीआई ने एक बिलियन (100 करोड़) नए नोट छपवाए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola