Online के बाद अब Offline कारोबार बढ़ाने पर है Xiaomi की नजर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Dec 2017 3:41 PM

विज्ञापन

स्मार्टफोन कंपनी शाओमी इंडिया ने कहा है कि वह देश के ऑफलाइन बाजार में अपनी पैठ बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है. शाओमी इंडिया के प्रमुख (ऑनलाइन बिक्री) रघु रेड्डी ने यहां संवाददाताओं से कहा, हमारा करीब 80 प्रतिशत कारोबार मोबाइल फोनों की ऑनलाइन बिक्री से होता है. लेकिन अब हम अपने कारोबार […]

विज्ञापन

स्मार्टफोन कंपनी शाओमी इंडिया ने कहा है कि वह देश के ऑफलाइन बाजार में अपनी पैठ बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है.

शाओमी इंडिया के प्रमुख (ऑनलाइन बिक्री) रघु रेड्डी ने यहां संवाददाताओं से कहा, हमारा करीब 80 प्रतिशत कारोबार मोबाइल फोनों की ऑनलाइन बिक्री से होता है. लेकिन अब हम अपने कारोबार में इजाफे के लिए ऑफलाइन बाजार में पैठ बढ़ाना चाहते हैं.

उन्होंने बताया कि शाओमी इंडिया आने वाले दिनों में देश के अलग-अलग शहरों में अपने एक्सक्लूसिव स्टोर्स और अन्य ख्रुदरा बिक्री केंद्रों की संख्या बढ़ायेगी.

मीडिया से बातचीत से पहले, रेड्डी ने शाओमी इंडिया के 4,999 रुपये की कीमत वाले नये फोन रेडमी 5ए को बाजार में पेश करने की घोषणा की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola