BMW ने आग के खतरे की वजह से 14 लाख गाड़ियों को वापस मंगवाया

डेट्राॅयट: लग्जरी कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू ने कार के अगले हिस्से में आग लगने के खतरे की वजह से अमेरिका में दो बार में 14 लाख कारें और एसयूवी वापस मंगायी है. अमेरिका के राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात सुरक्षा प्रशासन द्वारा डाले गये दस्तावेजों में कहा गया है कि क्रैंककेस वेंटिलेशन वाल्व के लिए लगा हीटर […]
डेट्राॅयट: लग्जरी कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू ने कार के अगले हिस्से में आग लगने के खतरे की वजह से अमेरिका में दो बार में 14 लाख कारें और एसयूवी वापस मंगायी है.
अमेरिका के राष्ट्रीय राजमार्ग यातायात सुरक्षा प्रशासन द्वारा डाले गये दस्तावेजों में कहा गया है कि क्रैंककेस वेंटिलेशन वाल्व के लिए लगा हीटर ज्यादा गरम हो सकता है, जिस वजह से वाल्व पिघल सकता है, जिससे आग का खतरा बढ़ता है, तब भी जब वाहन उपयोग में नहीं है.
इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. डीलर हीटर को बदलेंगे. सबसे बड़ी रिकॉल प्रक्रिया में 740,000 कारें शामिल हैं, जिनमें 2007 से 2011 के बीच के कई मॉडल और 2008 से 2011 के बीच का एक मॉडल है. जबकि दूसरी बार में करीब 673000 कारों को वापस मंगाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




