नोमुरा की चेतावनी : अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने वाला पैकेज और ज्यादा खर्च से बढ़ेगा राजकोषीय दबाव

मुंबई : जापान की वित्तीय कंपनी नोमुरा ने अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए राहत पैकेज देने की तैयारी में जुटी सरकार को चेताया है. कंपनी का कहना है कि वर्तमान में भारत के वृहत आर्थिक समस्याओं का कारण उच्च व्यय है. कम राजस्व प्राप्त होना इसकी वजह नहीं है. इसलिए इस समय राहत पैकेज […]
मुंबई : जापान की वित्तीय कंपनी नोमुरा ने अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए राहत पैकेज देने की तैयारी में जुटी सरकार को चेताया है. कंपनी का कहना है कि वर्तमान में भारत के वृहत आर्थिक समस्याओं का कारण उच्च व्यय है. कम राजस्व प्राप्त होना इसकी वजह नहीं है. इसलिए इस समय राहत पैकेज देना उल्टा पड़ सकता है. नोमुरा ने कहा कि राजकोषीय दबाव के लिए अधिक व्यय जिम्मेदार है, जिस वजह से वित्त वर्ष के आने वाले महीनों में सरकार के पास ज्यादा खर्च करनेकी गुंजाइश नहीं बची है. साल 2017-18 का बजट व्यय लक्ष्य हासिल करने के लिए यह सालाना आधार पर केवल 1.5 फीसदी बढ़ सकता है जो अप्रैल-जुलाई में 23.1 फीसदी था.
इसे भी पढ़ें : आर्थिक वृद्धि की दर में गिरावट, अर्थव्यवस्था में कमजोरी से बढ़ी चिंताएं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




