लंदन की अदालत में आज होगी विजय माल्या की पेशी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लंदन : विवादों में फंसे शराब कारोबारी विजय माल्या कल यहां एक अदालत में पेश होगा. माल्या पर भारत में आर्थिक अपराधों में संलिप्त होने के चलते प्रत्यर्पित किए जाने के एक मामले की सुनवाई चल रही है. अप्रैल में भारतीय प्राधिकारियों की तरफ से स्कॉटलैंड यार्ड द्वारा प्रत्यपर्ण वारंट पर माल्या को दी गई […]
विज्ञापन
लंदन : विवादों में फंसे शराब कारोबारी विजय माल्या कल यहां एक अदालत में पेश होगा. माल्या पर भारत में आर्थिक अपराधों में संलिप्त होने के चलते प्रत्यर्पित किए जाने के एक मामले की सुनवाई चल रही है. अप्रैल में भारतीय प्राधिकारियों की तरफ से स्कॉटलैंड यार्ड द्वारा प्रत्यपर्ण वारंट पर माल्या को दी गई जमानत के चलते फिलहाल वह बाहर हैं.
Vijay Mallya to appear in Westminster Magistrates' Court, London for the ongoing extradition case over economic offences in India.
— ANI (@ANI) September 14, 2017
मुख्य मजिस्टेट्र एमा लुईस अर्बथनॉट ने मामले के प्रबंधन के लिए उन्हें वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश होने से छूट प्रदान की थी। इस मामले में सुनवाई 4 दिसंबर से शुरू हुई थी. हालांकि उनकी कानूनी टीम ने संकेत दिए हैं कि वह सुनवाई में मौजूद रहना पसंद करते हैं. उल्लेखनीय है कि माल्या पर भारत में अब बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइन पर विभिन्न बैंकों के बकाया 9,000 करोड रुपये के ऋण चूक का मामला चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










