शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 79 अंक चढ़ा

मुंबई : शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स आज 79 अंक चढ गया. इसके पीछे अहम कारण तेल, रीयल्टी, धातु और सार्वजनिक उपक्रमों के शेयरों में लिवाली का दौर चलना रही. तीस कंपनियों के शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 78.72 अंक यानी 0.24 चढ़कर 31,780.97 अंक रहा. उत्तर कोरिया के रविवार को परमाणु परीक्षण करने के चलते […]
मुंबई : शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स आज 79 अंक चढ गया. इसके पीछे अहम कारण तेल, रीयल्टी, धातु और सार्वजनिक उपक्रमों के शेयरों में लिवाली का दौर चलना रही. तीस कंपनियों के शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 78.72 अंक यानी 0.24 चढ़कर 31,780.97 अंक रहा. उत्तर कोरिया के रविवार को परमाणु परीक्षण करने के चलते दुनियाभर में बाजारों के कमजोर होने के चलते पिछले सत्र के कारोबार में यह 189.98 अंक गिर गया था. इसी प्रकार 50 कंपनियों के शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी 23.85 अंक यानी 0.24ञ् सुधरकर 9,936.70 अंक पर खुला है. ब्रोकरों के अनुसार एशियाई बाजारों में हल्की बढत और उत्तर कोरिया के परमाणु परीक्षण के बाद कल बाजारों में हुए नुकसान में थोडी बेहतरी से भी घरेलू बाजार सुधरे हैं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










