टाटा मोटर्स से चीफ टेक्निकल आॅफिसर टिमोथी लीवरटन ने तोड़ा नाता

नयी दिल्लीः टाटा मोटर्स के अध्यक्ष एवं मुख्य तकनीकी अधिकारी (सीटीओ) टिमोथी लीवरटन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. टाटा मोटर्स की ओर से इस बात की जानकारी सोमवार को दी गयी. टिमोथी कंपनी के साथ करीब सात सालों से जुड़े हुए हैं. इसे भी पढ़ेंः टाटा मोटर्स में 32 बैठकों के बावजूद […]
नयी दिल्लीः टाटा मोटर्स के अध्यक्ष एवं मुख्य तकनीकी अधिकारी (सीटीओ) टिमोथी लीवरटन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. टाटा मोटर्स की ओर से इस बात की जानकारी सोमवार को दी गयी. टिमोथी कंपनी के साथ करीब सात सालों से जुड़े हुए हैं.
इसे भी पढ़ेंः टाटा मोटर्स में 32 बैठकों के बावजूद अभी तक नहीं हो पाया वेज रिवीजन
टाटा मोटर्स ने अपने बयान में कहा कि लीवरटन निजी कारणों से वापस जाना चाहते हैं. इसलिए उन्होंने कंपनी से नाता तोड़ने का फैसला किया है. हालांकि, वह 31 अक्टूबर, 2017 तक अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे. कंपनी ने कहा कि समय के साथ लीवरटन के उत्तराधिकारी की घोषणा की जायेगी. लीवरटन 2010 से टाटा के साथ जुड़े हुए थे. वह कंपनी की पुणे स्थित इंजीनियरिंग अनुसंधान केंद्र के मुखिया के तौर पर काम कर रहे हैं.
टाटा मोटर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक ग्यूंटर बुशेक ने कहा कि अपने कार्यकाल में टिम के साथ काम करना अद्भुत रहा और उनका निजी कारणों से इस्तीफा देना तथा ब्रिटेन वापस जाना वास्तव में हमारे लिए एक नुकसान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




