रिजर्व बैंक 1000 के नये नोट जारी करेगा, बदल जायेगी दूसरे नोटों की भी सूरत

नयी दिल्ली : नोटबंदी के बाद आरबीआई द्वारा नये नोट जारी करने का सिलसिला थमा नहीं है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने हजार के नये नोट जारी करने का फैसला लिया है. गौरतलब है कि नोटबंदी की घोषणा के साथ ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 500 व 2000 के नये नोट जारी किये थे. […]
नयी दिल्ली : नोटबंदी के बाद आरबीआई द्वारा नये नोट जारी करने का सिलसिला थमा नहीं है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने हजार के नये नोट जारी करने का फैसला लिया है. गौरतलब है कि नोटबंदी की घोषणा के साथ ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 500 व 2000 के नये नोट जारी किये थे. उस वक्त पहले से प्रचलन में मौजूद 1000 के नोटों पर प्रतिबिंध लगा दिया गया था और हजार के नये नोट फिर से जारी नहीं हुए थे. नोटबंदी के दिनों से ही बाजार में हजार के नोटों की कमी महसूस की जा रही थी. कुछ दिन पहले 50 रुपये के नोट का डिजाइन मीडिया में जारी किये गये थे. 100 रुपये के साथ ही रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया दस, बीस रुपये के भी नये नोट जारी करेगा. यानी पुराने नोट का चलन धीरे-धीरे पूरी तरह खत्म हो जायेगा. रिजर्व बैंक नये कलेवर में सिक्के भी जारी करने की योजना बना रहा है. रिजर्व बैंक केे इससे संबंधित प्रस्ताव को वित्त मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है.
समेत ग्राहकों को भी बड़ी राहत होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




