ePaper

मनी लाॅन्ड्रिंग निरोधक नियम: बंबई शेयर बाजार ने सदस्यों से आधार की तैयारी पर मांगा रिपोर्ट

Updated at : 21 Aug 2017 9:06 AM (IST)
विज्ञापन
मनी लाॅन्ड्रिंग निरोधक नियम: बंबई शेयर बाजार ने सदस्यों से आधार की तैयारी पर मांगा रिपोर्ट

नयी दिल्लीः मनी लाॅन्ड्रिंग निरोधक नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख शेयर बाजार बीएसई ने कारोबारी और क्लीयरिंग सदस्यों से अपने ग्राहकों के आधार का ब्योरा उपलब्ध कराने की तैयारी के बारे में रिपोर्ट देने को कहा है. सरकार ने जून में मनी लांड्रिंग निरोधक (रिकाॅर्ड रखरखाव) नियमों को संशोधन किया था. इसे […]

विज्ञापन

नयी दिल्लीः मनी लाॅन्ड्रिंग निरोधक नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख शेयर बाजार बीएसई ने कारोबारी और क्लीयरिंग सदस्यों से अपने ग्राहकों के आधार का ब्योरा उपलब्ध कराने की तैयारी के बारे में रिपोर्ट देने को कहा है. सरकार ने जून में मनी लांड्रिंग निरोधक (रिकाॅर्ड रखरखाव) नियमों को संशोधन किया था.

इसे भी पढ़ेंः मनी लांड्रिंग का मामला दायर करना ED के अधिकार क्षेत्र में नहीं : सहारा

बंबई शेयर बाजार (बीएसई) के दो अलग-अलग नोटिस के अनुसार, कारोबारी सदस्यों को संशोधित पीएमएल नियमों के अनुपालन के संदर्भ में अपनी तैयारी के बारे में रिपोर्ट देना है. साथ ही, अगर कोई मुद्दा है, तो वे उसके बारे में भी जानकारी देंगे. इसके तहत जहां कारोबारी सदस्यों को अपनी तैयारी के बारे में 23 अगस्त तक रिपोर्ट देनी है. वहीं, क्लीयरिंग सदस्यों तथा कस्टोडियन को 25 अगस्त तक रिपोर्ट देनी है.

बीएसई ने एक अन्य नोटिस में कहा कि मनी लांड्रिंग निरोधक (रिकाॅर्ड का रखरखाव) नियम, 2005 को संशोधित किया गया है. इसके तहत ग्राहकों के आधार के बारे में जानकारी उपलब्ध कराना है. दोनों नोटिस पिछले सप्ताह जारी किये गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola