Xiaomi ने महज छह महीने में 50 लाख बेच डाला Redme Note 4 हैंडसेट, बनाया रिकॉर्ड
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Aug 2017 12:31 PM
नयी दिल्ली: भारत में चीनी वस्तुओं के बहिष्कार की चल रही मुहिम के बीच यहां के लोगों के दिलोदिमाग से शाओमी के मोबाइल हैंडसेट्स की दीवानगी कम होने का नाम नहीं ले रही है. आलम यह है कि चीन की मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनी शाओमी ने महज छह महीने में 50 लाख रेडमी नोट […]
नयी दिल्ली: भारत में चीनी वस्तुओं के बहिष्कार की चल रही मुहिम के बीच यहां के लोगों के दिलोदिमाग से शाओमी के मोबाइल हैंडसेट्स की दीवानगी कम होने का नाम नहीं ले रही है. आलम यह है कि चीन की मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनी शाओमी ने महज छह महीने में 50 लाख रेडमी नोट 4 का हैंडसेट बेचने का दावा किया है. इस चीनी कंपनी ने जानकारी दी है कि उसने भारत में 50 लाख शाओमी रेडमी नोट 4 हैंडसेट बेच डाले हैं. कंपनी ने बिक्री का यह आंकड़ा मात्र 6 महीने में छू लिया. कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि शाओमी रेडमी नोट 4 इस साल की पहली और दूसरी तिमाही में सबसे ज़्यादा उपलब्ध कराया गया हैंडसेट है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










