ePaper

कारों की बिक्री के लिए छूट देना हुंडर्इ को पड़ा भारी, भरना होगा 87 करोड़ रुपये जुर्माना

Updated at : 15 Jun 2017 1:17 PM (IST)
विज्ञापन
कारों की बिक्री के लिए छूट देना हुंडर्इ को पड़ा भारी, भरना होगा 87 करोड़ रुपये जुर्माना

नयी दिल्ली: कारों की बिक्री बढ़ाने के लिए छूट का आॅफर देना हुंडर्इ को भारी पड़ गया. कारों की बिक्री के लिए दिये जाने वाली छूट को लेकर अब उसे 87 करोड़ रुपये का जुर्माना भरना होगा. हुंडर्इ मोटर इंडिया पर 87 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने कारों […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: कारों की बिक्री बढ़ाने के लिए छूट का आॅफर देना हुंडर्इ को भारी पड़ गया. कारों की बिक्री के लिए दिये जाने वाली छूट को लेकर अब उसे 87 करोड़ रुपये का जुर्माना भरना होगा. हुंडर्इ मोटर इंडिया पर 87 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने कारों की बिक्री पर छूट देने के मामले में कारोबार में अनुचित व्यवहार अपनाने के लिए यह जुर्माना लगाया है. इस जुर्माने के साथ ही कंपनी से कहा गया है कि वह इस तरह की व्यापार व्यवहार विरोधी गतिविधियों से दूर रहे.

इस खबर को भी पढ़ेंः कार लेने की सोच रहे हैं तो करिये थोड़ा और इंतजार, हुंडई लॉन्‍च कर रहा है दो शानदार कारें

कंपनी पर आरोप है कि उसने छूट नियंत्रण प्रणाली अपनायी, जिसमें डीलरों को अधिकतम अनुमति योग्य छूट ही देने की अनुमति है. डीलर एक तय या सुझाई रेंज से अधिक छूट नहीं दे सकते. उसकी यह योजना रीसेल कीमतों को एक स्तर पर बनाए रखने के लिए थी. आयोग ने कार कंपनी पर 87 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. राशि के हिसाब से देखा जाये, तो यह 2013-14 से बीते तीन साल के दौरान कंपनी के औसत कारोबार का लगभग 0.3 प्रतिशत है. आयोग ने कहा है कि कंपनी ने डीलरों के साथ व्यवस्था के तहत प्रतिस्पर्धा कानून का उल्लंघन किया. आयोग का कहना है कि कंपनी ने अपने डीलरों से कहा कि वे उसके द्वारा बताये गये लुब्रिकेंट व तेल का ही इस्तेमाल करें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola