ब्लैक ड्रेस में उर्वशी रौतेला का कातिलाना अंदाज, सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की बोल्ड लुक वायरल

Urvashi Rautela Bold Photo : बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) का भी नाम शामिल है. उर्वशी लगातार अपनी बोल्ड एंड हॉट तसवीरों के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं. हाल ही में उन्होंने ब्लैक ड्रेस में अपनी एक तसवीर शेयर की है, जिसमें उनका कातिलाना अंदाज देख फैंस उनपर फिदा हो गए. उनका बोल्ड अंदाज हर किसी को पसंद आ रहा है.
Urvashi Rautela Bold Photo : बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) का भी नाम शामिल है. उर्वशी लगातार अपनी बोल्ड एंड हॉट तसवीरों के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं. हाल ही में उन्होंने ब्लैक ड्रेस में अपनी एक तसवीर शेयर की है, जिसमें उनका कातिलाना अंदाज देख फैंस उनपर फिदा हो गए. उनका बोल्ड अंदाज हर किसी को पसंद आ रहा है.
अभिनेत्री उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर ब्लैक ड्रेस में तसवीर पोस्ट की है. इस तसवीर में उनके इस सिजलिंग अंदाज पर फैंस लट्टू हो गए है. इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, हमेशा के लिए आभारी… मुश्किलों में मिले आशीर्वाद के लिए भी. एक्ट्रेस की तसवीर की तरह ही उनका कैप्शन भी लाजवाब है.
https://www.instagram.com/p/CHSETm_B3CV/
उर्वशी रौतेला की ये बोल्ड तसवीर सबका ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. सोशल मीडिया पर उनकी इस तसवीर पर जमकर कमेंट्स आ रहे है. मीडिया यूजर इस तसवीर पर सुपर हॉट औऱ फायर जैसे कमेंट कर रहे है. इससे पहले भी एक्ट्रेस अपनी कई खूबसूरत तसवीरों से फैंस की नींद उड़ा चुकी है.
https://www.instagram.com/p/CHH5EBbhPGm/
https://www.instagram.com/p/CG_3WGQBIwA/
उर्वशी रौतेला ने पहले भी अपने स्टाइल और आउटफिट से कई बार सुर्खियां बटोरी हैं. बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ की शादी में भी उर्वशी का स्टाइल देखने लायक था. उर्वशी रौतेला ने नेहा कक्कड़ की शादी में लगभग 55 लाख का लहंगा पहना था.
बता दें कि उर्वशी ने फिल्म सिंह साहब द ग्रेट (2013) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसके बाद वह सनम रे (2016), ग्रेट ग्रैंड मस्ती (2016), हेट स्टोरी 4 (2018) और पागलपंती (2019) में नजर आ चुकी हैं. वहीं, बीते दिनों दुबई में आयोजित हुआ उर्वशी का एक फैशन शो जबरदस्त सुर्खियों में रहा था.
Posted By: Divya Keshri
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




