ePaper

'मैं रंग शरबतों का' सॉन्ग पर दिखा 'कुंडली भाग्य' की 'प्रीता' का अलग अंदाज, VIDEO देख फैंस के दिलों की बढ़ी धड़कनें

Updated at : 09 Nov 2020 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
'मैं रंग शरबतों का' सॉन्ग पर दिखा 'कुंडली भाग्य' की 'प्रीता' का अलग अंदाज, VIDEO देख फैंस के दिलों की बढ़ी धड़कनें

Kundali Bhagya preeta aka shraddha arya video : 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhagya) शो पर दर्शक भरपूर प्यार लुटाते है. इस वजह से टीआरपी लिस्ट में शो छाया रहता है. शो में सिंपल संस्कारी बहू दिखने वाली श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) असल जिंदगी में काफी बोल्ड और स्टाइलिश है. उनके इंस्टाग्राम पर उनकी एक से बढ़कर एक तसवीरें और वीडियोज है, जिसमें उनका ग्लैमरस अंदाज देखने को मिलता है. इस बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें वो अपनी अदाओं से फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा रही है.

विज्ञापन

Kundali Bhagya preeta aka shraddha arya video : ‘कुंडली भाग्य’ (Kundali Bhagya) शो पर दर्शक भरपूर प्यार लुटाते है. इस वजह से टीआरपी लिस्ट में शो छाया रहता है. शो में सिंपल संस्कारी बहू दिखने वाली श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) असल जिंदगी में काफी बोल्ड और स्टाइलिश है. उनके इंस्टाग्राम पर उनकी एक से बढ़कर एक तसवीरें और वीडियोज है, जिसमें उनका ग्लैमरस अंदाज देखने को मिलता है. इस बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें वो अपनी अदाओं से फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ा रही है.

श्रद्धा आर्या इन दिनों वेकेशन पर है और वहां से वो लगातार अपनी खूबसूरत वीडियो और तसवीरें शेयर कर रही है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है. वी़डियो में वो आतिफ असलम के सॉन्ग ‘मैं रंग शरबतों का’ पर जबरदस्त एक्सप्रेशन देती हुई दिख रही है. वो स्काई ब्लू कलर के सूट में नजर आईं, जिसके साथ उन्होंने व्हाइट दुपट्टा और एथेनिक ज्वैलरी कैरी किया है. वीडियो में श्रद्धा कभी डांस तो कभी मस्ती करते हुए नजर आ रही है.

https://www.instagram.com/p/CHSfHbigCG6/
Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : ‘सोनू’ का किरदार निभाने वाली ‘झील मेहता’ ने इस वजह से छोड़ दिया था शो, जानिए कैसी है लाइफस्टाइल

इससे पहले एक्ट्रेस ने वेकेशन से ही कुछ तसवीरें शेयर की थी. इन तसवीरों में वो महात्मा बुद्ध की प्रतिमा के साथ खड़े होकर तस्वीर क्लिक करवा रही थी. कभी वो अपना दुपट्टा हवा में लहराती नजर आई थी तो कभी फूल के साथ खेलती दिखी थी.

https://www.instagram.com/p/CHNVhMJF52B/
https://www.instagram.com/p/CHNUV5QFL9u/
Also Read: ‘कसौटी ज़िन्दगी के 2’ फेम एरिका फर्नांडिस का बिकिनी लुक फैंस को बना रहा दीवाना, ‘प्रेरणा’ का पानी में दिखा हॉट अंदाज

एक्ट्रेस श्रद्धा टीवी जगत के लिए नया चेहरा नहीं हैं, क्योंकि इससे पहले भी वो कई सीरियल्स में भी दिखाई दे चुकी हैं. इससे पहले श्रद्धा आर्या ‘मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की’, ‘तुम्हारी पाखी’ और ‘ड्रीम गर्ल’ जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं.

https://www.instagram.com/p/CHNMaC_lEIp/
https://www.instagram.com/p/CGpdrBuFMw0/

श्रद्धा ने साल 2018 में बड़े बिजनेसमैन जयंत से धूम-धाम से सगाई की थी. सगाई के बाद जयंत ने उनके सामने शर्त रखी कि अब वो अपना टीवी करियर छोड़ दे. फिर जल्द दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे. लेकिन एक्ट्रेस ने अपने करियर को चुनते हुए जयंत से सगाई तोड़ दी. इस समय वो टीवी की मशहूर अभिनेत्री के रूप में पहचान बना चुकी हैं.

Also Read: पंजाब में बैलगाड़ी चलाते दिखे सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल और टोनी कक्कड़ के साथ VIDEO वायरल

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola