ePaper

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : 'सोनू' का किरदार निभाने वाली 'झील मेहता' ने इस वजह से छोड़ दिया था शो, जानिए कैसी है लाइफस्टाइल

Updated at : 12 Nov 2020 6:42 AM (IST)
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : 'सोनू' का किरदार निभाने वाली 'झील मेहता' ने इस वजह से छोड़ दिया था शो, जानिए कैसी है लाइफस्टाइल

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah, jheel mehta : तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) हर उम्र के लोगों को पसन्द है. लगातार 12 सालों से शो लोगों को हंसाता- गुदगुदाता आ रहा है. वैसे तो शो का हर किरदार लोगों के जेहन में बसता है, लेकिन क्या आपको याद है आत्माराम भिड़े की बेटी सोनू भिड़े का रोल सबसे पहले किसने निभाया था. जी हां, सबसे पहले सोनू का किरदार झील मेहता ने इसे निभाया था. हालांकि 4 सालों बाद झील ने शो छोड़ दिया था.

झील मेहता ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोनू के बचपन का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस झील मेहता को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. आज भी फैंस को छोटी सोनू के रूप में झील का चेहरा याद है और वो उन्हें काफी मिस भी करते है. झील 9 साल की उम्र से जुड़ी थीं और 14 साल की उम्र तक शो का हिस्सा रहीं.

https://www.instagram.com/p/CGH6cbdl84K/
https://www.instagram.com/p/CD_1NTPJXzr/
Also Read: पूल में कुछ इस तरह नजर आईं ‘कसौटी ज़िन्दगी के’ फेम एरिका फर्नांडिस, बेडरूम में बोल्ड अंदाज में दिखी ‘प्रेरणा’

शो में झील का किरदार थोड़ा चुलबुला लेकिन होनहार स्टूडेंट का था. वहीं रियल लाइफ में भी सोनू काफी होनहार हैं. झील ने अपनी पढ़ाई के लिए शो छोड़ दिया था. झील ने 10वीं क्लास में 93.3 प्रतिशत अंक हासिल किए थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, झील फिलहाल एमबीए कर रही हैं. साथ ही बताया जाता है कि वो मटरफ्लाए नाम की एक ई-कॉमर्स कंपनी में बतौर सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव का काम भी कर रही हैं.

https://www.instagram.com/p/CDJj_ozJWDT/
Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : असल जिंदगी में दोस्त नहीं है भिड़े की बेटी ‘सोनू’ और जेठालाल का बेटा ‘टप्पू’, एक्ट्रेस ने बताई थी ये वजह

झील को ट्रैवल करना भी बहुत पसंद है. एक्ट्रेस अक्सर अपनी ट्रैवलिंग की तसवीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती है. वहीं इतने सालों में झील काफी बदल चुकी है. उनकी खूबसूरत औऱ ग्लैमरस तसवीरों से उनका इंस्टाग्राम भरा पड़ा है.

https://www.instagram.com/p/B9YzF86JDaY/

वहीं, झील के बाद सोनू भिड़े का किरदार निधि भानुशाली ने निभाया था. तो अब वहीं, इस रोल को पलक सिधवानी कर रही है. पलक असल जिंदगी में काफी खूबसूरत औऱ बोल्ड है. वो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती है और अपनी तसवीरों से फैंस को दीवाना बनाती रहती है.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जेठालाल के बेटे ‘टप्पू’ ने ‘बबीता जी’ की तारीफ में कह दी ये बात, जानिए एक्ट्रेस ने क्या दिया जवाब

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola