Sushant Singh Rajput की मौत के बाद बॉलीवुड कलाकारों के मन में उठ रहे कई तरह के सवाल

Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 15 Jun 2020 8:53 PM

विज्ञापन

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अचानक मौत ने सबको झकझोर कर रख दिया है. हर किसी के मन में यही सवाल उठ रहा है कि अचानक युवा अदाकार के मन में क्या आया, जो उन्होंने आत्महत्या कर ली.

विज्ञापन

मुंबई : अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अचानक मौत ने सबको झकझोर कर रख दिया है. हर किसी के मन में यही सवाल उठ रहा है कि अचानक युवा अदाकार के मन में क्या आया, जो उन्होंने आत्महत्या कर ली.

एक रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने जब सुशांत की बहन से बातचीत की तो उन्होंने भाई की हालत के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि सुशांत डिप्रेशन में थे लेक‍िन पिछले कुछ दिनों से उन्होंने इसकी दवा लेनी बंद कर दी थी. पिछले हफ्ते से सुशांत को ठीक महसूस नहीं हो रहा था. वे क्लिनिकल डिप्रेशन का शिकार थे. हालांकि अभी पुलिस को इस बात की पुष्टि करनी है.

सुशांत की मौत के बाद बॉलीवुड के लोगों के बीच बॉलीवुड में जीवन के लिए संघर्ष की चर्चाएं फिर से गर्म हो गई हैं. उनके सह-कलाकारों और दोस्तों ने “एमएस धोनी” और “छिछोरे” जैसी फिल्में देने वाले सुशांत को खुशमिजाज, प्रतिभावान और मेहनती बताया. इरफान खान, रिषी कपूर और बासु चटर्जी के निधन से फिल्म जगत अभी उबर ही रहा था कि राजपूत की अचानक हुई मौत उसके लिए एक और सदमे जैसी है.

फिल्म जगत से जुड़े लोगों ने इस दुनिया की चकाचौंध से अलग फिल्म इंडस्ट्री के क्रूर और अक्षम्य व्यवहार विशेषकर फिल्मी दुनिया में बाहर से आने वाले लोगों के प्रति, को व्यक्त करते हुए बॉलीवुड के खोखलेपन को लेकर निशाना साधा. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर में कथित तौर पर कल यानी रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मुम्बई पुलिस को जांच में पता चला है कि अभिनेता अवसाद का इलाज भी करा रहे थे.

दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के छात्र रहे राजपूत ने 2002 में कॉलेज छोड़ दिया और मनोरंजन जगत में काम के लिए पहुंचे. शुरुआत में बैकग्राउंड डांसर रहे सुशांत को 2009 में टेलीविजन धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ से लोकप्रियता मिली थी. यह धारावाहिक वर्ष 2009 से 2011 तक चला था जिसकी निर्माता एकता कपूर थीं. टेलीविजन धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ में निभाए किरदार से मशहूर हुए अभिनेता ने 2013 में ‘काय पो छे !’ से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी.

उन्होंने ‘शुद्ध देसी रोमांस’, ‘एम एस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’, ‘राबता’, ‘केदारनाथ’ और ‘सोनचिड़िया’ जैसी फिल्मों में काम किया था. अपने ट्वीट में दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता धर्मेन्द्र ने कहा कि वह सुशांत को व्यक्तिगत तौर पर नहीं जानते थे लेकिन उनकी मौत यह बताती है कि इंड्रस्ट्री कितनी निर्दयी हो सकती है. उन्होंने लिखा, “प्यारे सुशांत, ना फिल्म देखी ना कभी मिला तुमसे…पर तेरे चले जाने से बड़ा सदमा लगा. यह हमारा दिखावे का कारोबार बहुत निर्दयी है. मैं तुम्हारा दर्द समझ सकता हूं. इस दुख की घड़ी में तुम्हारे परिवार और दोस्तों के के प्रति संवेदनाएं.”

अभिनेत्री मीरा चोपड़ा ने फिल्म जगत में काम करते हुए जो अकेलापन महसूस होता है उसे लेकर एक पोस्ट लिखा है. उन्होंने ट्वीट किया, “ हम सभी को पता था कि सुशांत लंबे समय से अवसाद से जूझ रहा था लेकिन हमने क्या किया? उसके करीबियों का समूह कहां था, निर्माता-निर्देशक जिन्होंने उसके साथ काम किया, उसके करीबी दोस्त? क्यों किसी ने उसके पास जाकर उसकी मदद नहीं की…उसे वह प्यार नहीं दिया जो वह चाहता था..क्योंकि किसी को फर्क नहीं पड़ता.” चोपड़ा ने कहा कि फिल्म जगत राजपूत को बचा नहीं पाया और अब बॉलीवुड कभी पहले जैसा नहीं रह पाएगा.

उन्होंने लिखा, “यह सच है कि बॉलीवुड एक छोटे से परिवार जैसा है लेकिन एक ऐसा परिवार जो जरुरत के समय कभी आपके पास नहीं होता. इस परिवार को अपने दर्द का एहसास कराने के लिए उसे अपनी जान लेनी पड़ी. यहां बाहर से आया हुआ हर इंसान हमेशा बाहरी होने का ही अहसास करता है.” उन्होंने कहा, “मैं फिल्म जगत के लोगों से केवल यह कहना चाहती कि लोगों को जब जरुरत हो तो उनकी मदद करें, और आपको पता होता है कि उन्हें जरुरत कब है. उनके जाने के बाद ट्वीट करने का कोई मतलब नहीं है. अब दुखी होने का नाटक ना करें जब उसके दुखी रहने पर आपने कुछ नहीं किया. ऐसा पाखंड भरा समाज बनाना बंद करो.”

अभिनेता गुलशन देवैया ने कहा कि अभिनेता होने के नाते हमें पता है कि राजपूत ने यह कदम क्यों उठाया होगा. देवैया ने लिखा, “अभिनेता होने के नाते हमें पता है कि राजपूत ने यह कदम क्यों उठाया होगा. इसीलिए अगर आप उसे नहीं भी जानते हो तब भी यह बहुत भयावह है. यह एक बहुत कठिन खेल है और उसने इसे अच्छे से खेल भी, लेकिन अंत में खेल जीत गया.”

‘मर्द को दर्द नहीं होता’ के अभिनेता ने चोपड़ा के ट्वीट का हवाला देते हुए बॉलीवुड को परिवार मानने के विचार को खारिज किया. उन्होंने लिखा, “अगर किसी को लगता है कि यह एक परिवार है तो यह उसकी गलतफहमी है. यह काम करने की जगह के नाम पर एक काल्पनिक दुनिया है और कुछ नहीं है। मैं किसी को नीचा नहीं दिखाना चाहता हूं लेकिन अगर इससे कोई आहत हो तो मुझे माफ करें.”

रविवार को अभिनेता-निर्माता निखिल द्विवेदी ने कड़े शब्दों में ट्वीट कर कहा कि फिल्म जगत के लोग सुशांत से संपर्क में नहीं रहने पर आज दुख जताने का ढोंग कर रहे हैं. द्विवेदी ने लिखा, “ सब कह रहे हैं कि उन्हें सुशांत से संपर्क में रहना चाहिए था. लेकिन सच यह है कि आप लोग सुशांत के साथ संपर्क में नहीं थे क्योंकि उसका करियर ढलान पर था. क्या आप अभी इमरान खान, अभय देओल और बाकियों के टच में हैं? नहीं, लेकिन आप तब थे जब ये लोग अच्छा कर रहे थे.” इसी तरह का रोष प्रकट करते हुए फिल्म निर्माता अनुभव सिन्हा ने बिना नाम लिए कहा कि इसके बाद “बॉलीवुड प्रिविलेज क्लब” को बैठकर सोचना चाहिए.उन्होंने कहा, “अब मुझे और कुछ कहने के लिए मत कहिए.”

फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने ट्वीट किया, “फिल्म जगत में बाहर से आए हुए कई नौजवान हैं. आप सब याद रखें कि यह प्रतिष्ठान तुम्हें तबतक सबसे महत्वपूर्ण महसूस कराएगा जबतक इसे तुम्हारी जरुरत है. जैसे ही तुम कमजोर पड़े यह तुम्हारा दामन छोड़ देगा. पहले जो तुम्हारी सफलताओं को जश्न मनाते थे वहीं कुछ समय बाद तुम्हारी असफलता का जश्न मनाएंगे.“ मेहता ने कहा कि जो फिल्मी परिवारों से नहीं आते उन लोगों के लिए यह समझना जरुरी है कि इसमें घुलने-मिलने के लिए खुद पर दबाव डालना जरुरी नहीं है.

हेयरस्टाइलिस्ट से निर्दोशक बनी सपना भवनानी ने दावा किया कि सुशांत की मानसिक स्थिति के बारे में फिल्म जगत के लोग जानते थे लेकिन फिर भी सब ने मुंह मोड़ रखा था. उन्होंने ट्वीट किया, “सुशांत पिछले कई सालों से मुश्किल वक्त से गुजर रहा था और यह कोई छिपी बात नहीं थी. लेकिन किसी ने भी उसकी तरफ मदद का हाथ नहीं बढ़ाया. आज लोगों के ट्वीट ही इस फिल्म जगत के खोखलेपन को बयां कर रहे हैं. यहां कोई आपका दोस्त नहीं है.”

https://twitter.com/sapnabhavnani/status/1272135354988945414

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola