Raj Kundra ने इंस्टाग्राम पर की वापसी, Insta बॉयो पर अटकी लोगों की नजरें,सिर्फ इस अकाउंट को करते है फॉलो
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jan 2022 12:35 PM
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने इंस्टाग्राम पर वापसी कर ली है और वो इसमें सिर्फ एक अकाउंट को फॉलो करते है.
Raj Kundra Return to Instagram: पिछला साल शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj kundra) के लिए काफी मुश्किल भरा था. पोर्नोग्राफी मामले में बेल मिलने के बाद राज ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का फैसला किया था. उन्होंने पिछले साल नवंबर में अपना ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया था. इसपर उनका एक भी पोस्ट नहीं दिख रहा था. हालांकि अब उन्होंने फिर से इंस्टाग्राम पर वापसी कर ली है.
राज कुंद्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को प्राइवेट कर रखा है, मतलब जिन्हें वो फॉलो करते है, वही लोग उनके पोस्ट को देख पाएंगे. हालांकि अभी तक उन्होंने एक भी पोस्ट नहीं किया है. वो केवल एक अकाउंट को फॉलो करते है और उनके 977k फॉलोअर्स है. ऐसे में आप सोच रहे होंगे कि वो एक शख्स उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी होगी.
राज कुंद्रा अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी को भी फॉलो नहीं कर रहे. वो सिर्फ रेस्टोरेंट Bastian Mumbai को फॉलो करते हैं औऱ ये उनके रेस्टोरेंट का पेज है. वहीं, उनकी इंस्टा डीपी भी फैंस का ध्यान अपनी औऱ खींच रहा है. इसमें राज कुछ पेड़ के पास खड़े होकर पोज देते हुए दिख रहे है. उन्होंने ब्लैक टीशर्ट पहना हुआ है औऱ ग्लासेस भी लगाया हुआ है.
Also Read: Kapil Sharma ने बेटे त्रिशान को गोद में उठाकर किया डांस, बेटी अनायरा भी म्यूजिक पर दिखी झूमती, VIDEO
इसके अलावा राज कुंद्रा ने अपने इंस्टा बॉयो में लिखा है कि अपनी जिंदगी से प्यार करो. बता दें कि पहले राज सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे. वे अक्सर फनी वीडियोज पोस्ट करते रहते थे. इसके अलावा वो शिल्पा शेट्टी औऱ बच्चों के साथ मिलकर भी वीडियोज बनाते रहते थे.
कुछ दिनों पहले शिल्पा और उनके पति राज को हाल ही में शिरडी के साईं बाबा मंदिर में एक साथ देखा गया था. वहीं, एक्ट्रेस ने अपनी बेटी समीशा का एक क्यूट वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वो एक घायल पक्षी को देखकर उसके लिए प्राथर्ना करती दिखी थी. समीशा उसके लिए गायत्री मंत्र भी पढ़ती दिखी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










