प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को Forever New Year kiss देकर साल 2022 में की एंट्री, PHOTOS VIRAL
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Jan 2022 11:38 AM
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बड़े ही खास अंदाज में साल 2022 का वेलकम किया है. निक ने इंस्टाग्राम पर प्रियंका के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.

नए साल यानी 2022 का आगाज हो चुका है. ऐसे में सभी बॉलीवुड कपल अलग-अलग अंदाज से इस दिन को सेलिब्रेट कर रहे हैं. एक तरफ जहां करीना कपूर ने पूरी फैमिली के साथ पार्टी करके नया साल मनाया, वहीं निक जोनस और प्रियंका चौपड़ा ने भी बड़े ही रोमांटिक अंदाज में साल 2022 का वेलकम किया.
निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहद प्यारी और रोमीटिंक फोटो प्रियंका के साथ शेयर की है. इन फोटोज में देसी गर्ल पति निक को गाल पर प्यार से किस करती दिखाई दे रही है. दोनों इस दौरान काफी क्यूट लग रहे हैं. निक ने कैप्शन में लिखा, “माई फॉरएवर न्यू ईयर किस.”
तसवीर में दोनों की आउटफिट की बात करे तो प्रियंका एक सफेद स्ट्रैपी ड्रेस में अपने बालों को पूरी तरह से स्टाइल करती हुई दिखाई दे रही है. वहीं निक एक कूल अंदाज व्हाइट शर्ट में देखने को मिल रहा है. फोटो में ये कपल एक दूसरे पर जमकर प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं. दोनों की ये फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है,
निक की फोटो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, आप दोनों की जोड़ी कमाल की है…निक कितना ज्यादा पीसी का ध्यान रखते हैं और प्यार करते हैं. एक दूसरे यूजर ने लिखा, बहुत सुंदर आप दोनों किंग और क्वीन को नए साल की शुभकामनाएं. एक अन्य यूजर ने लिखा, वल्ड की बेस्ट जोड़ी…दोनों सिंजलिंग और हॉट लग रहे हो…मैं विश करता हुं कि दोनों की जोड़ी ऐसी ही रहे…दोनों एक साथ काफी खूबसूरत लगते हो…आई लव यू एंड हैपी न्यू ईयर.
आपको बता दें कि बीते दिनों जब प्रियंका चोपड़ा ने अपने नाम से जोनस टाइटल हटा दिया था. तब उनके और निक की तलाक की खबरें खुर्खियों में रही थी. हालांकि बाद में प्रियंका ने सभी बातों को अफवाह बताते हुए. निक के साथ रोमांटिक फोटो शेयर की थी. वर्कफ्रंट की बात करे तो प्रियंका को हाल ही में कीनू रीव्स के साथ द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स में देखा गया था. स्टार पूरे दिसंबर में उसी के प्रचार में व्यस्त थी. अब, वह कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ जी ले जरा में दिखाई देंगी. फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










