Karan Deol Drisha Acharya Wedding: करण की शादी की पहली तसवीर आई सामने, लहंगे में खूबसूरत दिखी सनी देओल की बहू

Published by : Divya Keshri Updated At : 18 Jun 2023 4:40 PM

विज्ञापन

करण देओल और द्रिशा आचार्य की शादी की पहली तसवीर सामने आ गई है. तसवीर में कपल मंडप में बैठे हुए है और शादी के रस्म करते दिख रहे है. लाल लहंगे में द्रिशा बेहद खूबसूरत लग रही है. द्रिशा ने गोल्डन ज्वेलरी से अपने लुक को कंप्लीट किया हुआ है.

विज्ञापन

Karan Deol Drisha Acharya Wedding photo: सनी देओल के बेटे करण देओल ने अपनी गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य से आज यानी 18 जून को सात फेरे ले लिए. कुछ दिनों से प्री-वेडिंग फंक्शन के वीडियोज सोशल मीडिया पर आ रहे थे. पोते की बारात में दादा धर्मेंद्र जमकर नाचते दिखे. बारात में पूरा देओल परिवार शामिल हुआ, जिसमें सनी, बॉबी और अभय देओल थे. अब करण-द्रिशा की शादी की पहली तसवीर सामने आ गई है.

करण देओल और द्रिशा आचार्य की शादी की पहली तसवीर

करण देओल और द्रिशा आचार्य की शादी की पहली तसवीर सामने आ गई है. तसवीर में कपल मंडप में बैठे हुए है और शादी के रस्म करते दिख रहे है. लाल लहंगे में द्रिशा बेहद खूबसूरत लग रही है. द्रिशा ने गोल्डन ज्वेलरी से अपने लुक को कंप्लीट किया हुआ है. करण ने व्हाइट शेरवानी पहना हुआ है और दोनों के गले में वरमाला है. तसवीरों में दोनों साथ में काफी अच्छे लगे रहे है. ये तसवीरें पल्लव पालीवाल ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है.

https://www.instagram.com/p/CtnyKSkrlJl/?
शादी से पहले हुआ था प्री-वेडिंग फंक्शन

शुक्रवार को मुंबई में संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया. समारोह में अभिनेता रणवीर सिंह भी मौजूद थे और उन्होंने दूल्हा-दुल्हन करण देओल-द्रिशा आचार्य के साथ डांस भी किया. एक वीडियो सामने आया था, जिसमें रणवीर, कऱण को अपने गोद में उठाकर डांस करते दिखे थे. वहीं, संगीत में बॉबी और उनकी पत्नी तान्या ने एक साथ दिल को छू लेने वाला डांस परफॉर्मेंस दिया. धर्मेंद्र ने करण के साथ यमला पगला दीवाना पर डांस किया. सनी देओल ने भी अपने डांस से चार-चांद लगा दिया.

Also Read: Karan Deol Sangeet: दूल्हे को गोद में उठाकर खूब नाचे रणवीर सिंह, तारा सिंह बन सनी ने मचाया गदर, VIDEO VIRAL
कौन है द्रिशा आचार्य

द्रिशा आचार्य प्रशंसित फिल्म निर्माता, बिमल रॉय की परपोती हैं. द्रिशा के माता-पिता सुमित आचार्य और चिमू आचार्य दुबई में रहते हैं. करण की होने वाली पत्नी भी अपने माता-पिता के साथ ही रहती हैं. द्रिशा की मां चिमू, टॉप इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों में से एक की प्रमोटर हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, द्रिशा अपनी मां के साथ नेशनल प्रोग्राम मैनेजर के तौर पर काम करती हैं.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola