Karan Deol Sangeet: दूल्हे को गोद में उठाकर खूब नाचे रणवीर सिंह, तारा सिंह बन सनी ने मचाया गदर, VIDEO VIRAL

Published by : Divya Keshri Updated At : 17 Jun 2023 2:29 PM

विज्ञापन

करण देओल और द्रिशा आचार्य के संगीत सेरेमनी में पूरा देओल खानदान शामिल हुआ. संगीत में सनी गदर के तारा सिंह वाले लुक में पहुंचे. उन्होंने हाथ जोड़कर पैपराजी का अभिवादन किया.

विज्ञापन

Karan Deol Sangeet: सनी देओल के बेटे करण देओल अपनी गर्लफ्रेंड द्रिशा आचार्य संग 18 जून को सात फेरे लेने वाले है. शुक्रवार को संगीत सेरेमनी में रणवीर सिंह ने रंग जमा दिया. दूसरी तरफ सनी देओल के चेहरे पर खुशी साफ दिखी और उन्होंने जमकर डांस किया. बॉबी देओल अपनी पत्नी तानिया देओल के साथ पैपराजी के सामने आए. दूल्हे के चाचा और चाची ने संगीत में डांस परफॉर्मेंस भी दिया. सोशल मीडिया पर सेरेमनी के कई वीडियोज सामने आ रहे है, लेकिन इन 3 वीडियो पर फैंस का ध्यान अटक गया.

सनी देओल- रणवीर सिंह जमकर नाचे

करण देओल और द्रिशा आचार्य के संगीत सेरेमनी में पूरा देओल खानदान शामिल हुआ. संगीत में सनी गदर के तारा सिंह वाले लुक में पहुंचे. उन्होंने हाथ जोड़कर पैपराजी का अभिवादन किया. अपने बेटे के संगीत में वो परफॉर्म नहीं करते, ऐसा नहीं हो सकता था. सनी ने ‘गदर’ के ‘मैं निकला गड्डी लेके’ गाने पर जमकर डांस किया. वहीं, रणवीर सिंह प्री-वेडिंग में शामिल हुए और उन्होंने दिल ले गई गाने पर डांस किया. एक्टर ने करण को अपने गोद में उठा लिया और डांस किया.

https://www.instagram.com/p/CtjyYVbOAm5/
https://www.instagram.com/p/CtkhmnBqS2N/
पोते संग झूमे धर्मेंद्र

पोते करण के संगीत में धर्मेंद्र ने भी अपने डांस से सबका दिल जीत लिया. शोले स्टार ने पोते संग फिल्म ‘यमला पगला दीवाना’ के गाने पर दिल खोलकर नाचे. एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो स्टेज पर करण संग थिरकते दिख रहे है. उनके चेहरे पर एक खुशी साफ दिख रही है. वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

https://www.instagram.com/p/Ctj2EJWy2_L/
बॉबी देओल की पत्नी ने खींचा सबका ध्यान

होने वाले दूल्हे करण देओल के चाचा-चाची बॉबी देओल और उनकी पत्नी तानिया देओल पर सबका ध्यान अटक गया. तानिया येलो लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आई. बॉबी ऑफ-व्हाइट शेरवानी में बेहद स्मार्ट लगे. कपल ने संगीत में फिल्म ‘बरसात’ के गाने ‘हमको सिर्फ तुमसे प्यार है’ पर डांस किया. वीडियो पर यूजर्स कमेंट कर रहे है. साथ ही तानिया की खूबसूरती की तारीफ भी कर रहे.

https://www.instagram.com/p/CtjuIcxLkUr/

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola