ePaper

हाथरस मामले में कृति सेनन का फूटा गुस्सा, सोशल मीडिया पर कहा लगता है उन्हें डर

Updated at : 01 Oct 2020 6:12 PM (IST)
विज्ञापन
kriti-sanon

kriti-sanon

उत्तर प्रदेश के हाथरस में 19 साल की लड़की से सामूहिक बलात्कार और उसकी मौत के मामले में दोषियों के लिए कठोर सजा की मांग सारा देश कर रहा है. फिल्म हीरोपंति से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली कृति सेनन ने सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए कृति ने पूछा है कि आखिर ये सब कब तक चलेगा.

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के हाथरस में 19 साल की लड़की से सामूहिक बलात्कार और उसकी मौत के मामले में दोषियों के लिए कठोर सजा की मांग सारा देश कर रहा है.

आपको बता दें उस लड़की से 14 सितंबर को सामूहिक बलात्कार हुआ. उसे अलीगढ़ के जवाहर लाल नेहरु मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उसकी हालत में कोई सुधार नहीं होने पर सोमवार को उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी मौत हो गई. बॉलीवुड से जुड़े लोग भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

फिल्म हीरोपंति से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली कृति सेनन ने सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए कृति ने पूछा है कि आखिर ये सब कब तक चलेगा. पोस्ट में लिखा है- अभी हाथरस घटना को लेकर गुस्सा शांत भी नहीं हुआ था, अब एक और केस सामने आ गया है. मुझे हैरानी भी होती है और डर भी लगता है. ये सब कब खत्म होगा. इसके खिलाफ तो लंबे समय से बोला जा रहा है. वैसे भी ये तो वो मामले जिन्हें रिपोर्ट किया जा रहा है. असल संख्या तो काफी बड़ी है. अब कृति का ये पोस्ट वायरल हो चुका है. उनकी बात से हर कोई सहमत नजर आ रहा है.

https://www.instagram.com/p/CFy6aSyg1cf/

कृति ने इस मामले पर ट्वीट करते हुए लिखा है”हद डरावनी सजा की मांग की है.” उन्होंने लिखा है, “ये शैतान अब इन अमानवीय कृत्यों के परिणामों को समझेंगे? मैं ऐसी कोई सजा नहीं सोच पा रही जो इस बर्बरता के लिए पर्याप्त हो. फांसी देना? सिर में गोली मारना? सार्वजनिक रूप से पत्थर मारकर हत्या करना? फिर भी लगता है कि ये सबकुछ कम ही है.”

आपको बता दें बलात्कार के बाद आरोपियों ने युवती का गला घोंट कर उसकी हत्या करनी चाही थी और उनसे बचने के प्रयास में उसने अपनी ही जीभ काट ली. अलीगढ़ अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया था कि युवती के पैर काम नही कर पा रहे थे जबकि हाथों ने आंशिक रूप से काम करना बंद कर दिया था.

Submitted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola