ePaper

Gadar 2 में तारा सिंह बनने के लिए सनी देओल ने चार्ज की मोटी रकम, अमीषा पटेल को भी करोड़ों में मिली फीस

Updated at : 15 Mar 2023 4:54 PM (IST)
विज्ञापन
Gadar 2 में तारा सिंह बनने के लिए सनी देओल ने चार्ज की मोटी रकम, अमीषा पटेल को भी करोड़ों में मिली फीस

Gadar 2 Film Starcast Fees: सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म गदर 2 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आए दिन फिल्म के सेट से कई फोटोज और वीडियोज लीक होते हैं. आज हम आपको स्टारकास्ट की फीस के बारे में बताएंगे.

विज्ञापन

Gadar 2 Film Starcast Fees: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. गदर 2 सिनेमाघरों में 11 अगस्त को रिलीज होगी. अनिल शर्मा ने पार्ट 2 में कई ट्विस्ट डाले है, जिसमें इस बार तारा सिंह सकीना के लिए नहीं बल्कि बेटे जीते के लिए पाकिस्तान जाएंगे. फिल्म के सेट से आए दिन कई फोटोज और वीडियोज लीक होते हैं, जो दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ा देते हैं. आइये आपको बताते हैं कि फिल्म करने के लिए सभी ने कितनी फीस ली है.

सनी देओल और अमीषा पटेल ने ली इतनी फीस

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तारा सिंह बनने के लिए एक्टर ने लगभग 5 करोड़ रुपये चार्ज किए है. वहीं अमीषा पटेल ‘गदर 2’ में सकीना के रोल में नजर आएगी. फिल्म में उनकी जोड़ी सनी देओल के साथ बनी है. फिल्म के लिए एक्ट्रेस ने 2 करोड़ रुपये लिए है. तारा सिंह और सकीना के बेटे का रोल उत्कर्ष शर्मा ने करीब 1 करोड़ रुपये लिया है. इस बार जीते की पत्नी भी होगी, इस रोल में सिमरत कौर नजर आएंगी, उन्होंने फिल्म के लिए 80 लाख रुपये लिए हैं, इस बार लव सिन्हा की एंट्री हुई है. रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें 60 लाख रुपये मिले है.

गदर 2 के बारे में

गदर 2 या गदर: द कथा कंटीन्यूज़ अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित और अनिल शर्मा प्रोडक्शंस और जी स्टूडियो द्वारा निर्मित है. पीरियड एक्शन ड्रामा 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सनी देओल अपने बेटे के प्यार को बचाने के लिए पाकिस्तानियों से लोहा लेंगे. सनी देओल और अमीषा पटेल अपनी आनेवाली फिल्म गदर 2 को लेकर ऐसा कहा जा रहा था कि मनीष वाधवा विलेन के रोल में होंगे. वो अमरीश पुरी के किरदार अशरफ अली को रिप्लेस करेंगे. फिल्म कथित तौर पर 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान सेट की गई है और इस बार तारा सिंह अपने बेटे चरणजीत को वापस लाने के लिए पाकिस्तान जायेगा. फिल्म इसी साल स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगी.

Also Read: Gadar: सनी देओल से पहले इन एक्टर्स को ऑफर हो चुकी है फिल्म ‘गदर’, इस वजह से डर गए थे सभी

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola