ePaper

दीपिका पादुकोण की बहन ने 'जीजाजी' को ऐसे किया बर्थडे विश, रणवीर के चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

Updated at : 06 Jul 2020 11:12 AM (IST)
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण की बहन ने 'जीजाजी' को ऐसे किया बर्थडे विश, रणवीर के चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

Anisha Padukone, Ranveer Singh Birthday : बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं. दस साल पहले 2010 में अपनी पहली फिल्म बैंड बाजा बारात से डेब्यू करने के बाद रणवीर ने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा. एक्टर को जहां सोशल मीडिया पर उनके फैंस बधाई दे रहे है. तो वहीं रणवीर की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की बहन अनीशा पादुकोण (Anisha Padukone) ने एक्टर को बहुत ही यूनिक तरीके से बधाई दी है. अनीशा का ये खास तरीका फैंस को खूब पसन्द आ रहा है.

विज्ञापन

Anisha Padukone, Ranveer Singh Birthday : बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं. दस साल पहले 2010 में अपनी पहली फिल्म बैंड बाजा बारात से डेब्यू करने के बाद रणवीर ने फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा. बर्थडे पर एक्टर को जहां सोशल मीडिया पर उनके फैंस बधाई दे रहे है. तो वहीं रणवीर की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की बहन अनीशा पादुकोण (Anisha Padukone) ने एक्टर को बहुत ही यूनिक तरीके से बधाई दी है. अनीशा का ये खास तरीका फैंस को खूब पसन्द आ रहा है.

अनीशा पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रणवीर सिंह को जन्मदिन की बधाई दी. अनीशा ने इस पोस्ट में लिखा, जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं जीजाजी. इसके साथ ही उन्होंने रणवीर का भांगड़ा करते हुए gif भी इसमें जोड़ा. अनीशा के इस पोस्ट को फैंस खूब लाइक कर रहे है.

undefined

इससे पहले दीपिका पादुकोण ने अपनी छोटी बहन अनीशा पादुकोण के जन्मदिन पर एक प्यारी तसवीर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. इस तसवीर में अनीशा के साथ खड़ीं डाइट चीट करते हुए फ्रेंच फ्राइज का मजा लेती दिख रही हैं. इस तस्वीर के साथ दीपिका ने लिखा है ‘हैप्पी, हैप्पी बर्थडे मेरी फ्रेंच फ्राइज की पार्टनर सच कहूं तो तुम खुद ही फ्रेंच फ्राइज हो. ओके बाय.’ ये तसवीर इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थी.

https://www.instagram.com/p/B8GTHklDZsz/

बता दें कि दीपिका से अनीशा पांच साल छोटी हैं. उनका जन्म साल 1991 में हुआ था. पेशे से अनीशा एक गोल्फ प्लेयर हैं और वो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं. अनीशा का अपनी बहन की तरह बॉलीवुड में आने का कोई इरादा नहीं है. अनीशा की पढ़ाई माउंट कार्मेल कॉलेज से हुई है. गोल्फ के अलावा अनीशा को क्रिकेट, हॉकी, टेनिस और बैडमिंटन में भी रुचि है. दीपिका और अनीशा की परवरिश बंगलुरु में ही हुई है.

Also Read: Ranveer Singh B’day : धर्मेंद्र की छोटी बेटी के साथ रिलेशनशिप में थे रणवीर सिंह, इन एक्ट्रेस को भी किया हैं डेट !

फिल्मों की बात करें तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण फिल्म ’83’ में साथ काम करते नजर आएंगे. फिल्म ’83’ क्रिकेट विश्व कप में भारत की अविश्वसनीय विजय की गाथा है, जिसमें दीपिका पादुकोण टीम के तत्कालीन कप्तान कपिल देव की पत्नी रोमी का किरदार निभाएंगी.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola