Ajay Devgn: अजय देवगन के इस हमशक्ल को देख चौंक जाएंगे आप, हूबहू शक्ल देख खा जाएंगे धोखा! VIDEO

Published by : Divya Keshri Updated At : 10 Feb 2023 7:51 AM

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर अजय देवगन के जैसे दिखने वाले एक शख्स कैलाश चौहान का वीडियो चर्चा में है. कैलाश को देखकर एक मिनट के लिए आपको एक्टर का चेहरा याद आ जाएगा. उनके इंस्टाग्राम पर ऐसे कई वीडियोज है जिसमें वो अजय के गानों पर एक्टिंग करते दिख रहे है.

विज्ञापन

Ajay Devgn Doppelganger Video: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) के सितारे इन दिनों काफी बुलंद है. पिछले साल आई फिल्म दृश्यम 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. एक्टर के इस फिल्म की सराहना हर किसी ने की. उनकी अपकमिंग फिल्म भोला का टीजर भी जारी कर दिया गया है, जिसमें उनके साथ तब्बू है. इस बीच अजय के एक हमशक्ल की तसवीरें और वीडियोज इंटरनेट पर वायरल हो रहे है.

अजय देवगन का हमशक्ल 

सोशल मीडिया पर अजय देवगन के जैसे दिखने वाले एक शख्स कैलाश चौहान का वीडियो चर्चा में है. कैलाश को देखकर एक मिनट के लिए आपको एक्टर का चेहरा याद आ जाएगा. उनके इंस्टाग्राम पर ऐसे कई वीडियोज है जिसमें वो अजय के गानों पर एक्टिंग करते दिख रहे है. साथ ही उनके डायलॉग भी बोलते नजर आ रहे है. कैलाश का चेहरा एक्टर से काफी हद तक मिलता दिख रहा है.

https://www.instagram.com/p/Cnx9ykmoqeT/
कौन है कैलाश चौहान?

कैलाश चौहान ने बालों का स्टाइल भी अजय देवगन के जैसा रखा है. जैसा अजय ने 90 के दशक में रखा था. कैलाश ने अपने इंस्टा बॉयो में लिखा है, वो जूनियर एक्टर है और वो एक्टर की मिमिक्री करते है. उनके वीडियोज पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया दी है. किसी को उनका वीडियो पसन्द आ रहा है. तो कोई उन्हें ट्रोल करने से पीछे नहीं हट रहा है. इंस्टाग्राम पर उन्हें 120K फॉलोअर्स है और उन्होंने 688 पोस्ट किए है.

https://www.instagram.com/p/CnE-D5XIDMF/
https://www.instagram.com/p/Cniv3PqKJrv/
अजय देवगन की फिल्में

फिल्म भोला के बाद अजय देवगन सिंघम 3 पर काम करना शुरू कर देंगे. जी हां, आपने सही सुना. अजय और रोहित शेट्टी की जोड़ी एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. बता दें कि अजय की पिछली फिल्म दृश्यम 2 थी. उनकी इस फिल्म को काफी पसंद किया गया और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई की. उन्होंने आलिया भट्टी की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में एक कैमियो भी किया था.

Also Read: Ajay Devgn: क्यों पहनते हैं अजय देवगन पुखराज की अंगूठी? जानिए इनसे होने वाले फायदे

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola