ePaper

Ajay Devgn: क्यों पहनते हैं अजय देवगन पुखराज की अंगूठी? जानिए इनसे होने वाले फायदे

Updated at : 07 Feb 2023 8:03 AM (IST)
विज्ञापन
Ajay Devgn: क्यों पहनते हैं अजय देवगन पुखराज की अंगूठी? जानिए इनसे होने वाले फायदे

अजय देवगन आज बॉलीवुड के टॉप एक्टर में से एक है. पिछला साल उनके लिए काफी अच्छा रहा. उनकी मूवी दृश्यम 2 ने सिनेमाघरों में काफी शानदार प्रदर्शन किया. एक्टर के हाथों में पुखराज रिंग दिखता है. क्या आप जानते है वो इस रिंग को क्यों पहनते है.

विज्ञापन

अजय देवगन के लिए पिछला साल काफी जबरदस्त रहा. अजय, तब्बू, अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म दृश्यम 2 ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए. इन दिनों एक्टर अपनी अपकमिंग फिल्म भोला को लेकर चर्चा में है. इसमें वो काफी दमदार लुक में दिखे. ये मूवी 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. एक्टर आज सफलता के शिखर पर है, लेकिन क्या आप जानते है वो सोने की अंगूठी में पुखराज क्यों पहनते है.

क्यों पहनते हैं अजय देवगन पुखराज?

अजय देवगन आज बॉलीवुड के टॉप एक्टर में से एक है. एक्टर अपने हाथ में सोने की अंगूठी में पुखराज पहनते है. अक्सर इस रिंग के साथ वो स्पॉट होते है. ज्योतिष के अनुसार पुखराज बृहस्पति ग्रह का रत्न माना जाता है और इसे पहनने से मान सम्मान में वृद्धि होती है. साथ ही इसे पहनने से आर्थिक लाभ होता है. बता दें कि बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार्स है जो ये अंगूठी पहनते है. इसमें शिल्पा शेट्टी, माधुरी दीक्षित, एकता कपूर जैसे सेलेब्स है.

फिल्म भोला का टीजर

अजय देवगन की फिल्म भोला का कुछ समय पहले टीजर जारी किया गया था. टीजर देखकर रोंगटे खड़े हो गए थे. ये फिल्म तमिल मूवी ‘कैथी’ की हिंदी रीमेक है और इसमें तब्बू एक पुलिस ऑफिसर के रोल में है. इसके अलावा फिल्म में दीपक डोबरियाल, गजराज राव और विनीत कुमार भी है. अभिषेक बच्चन कैमियो रोल में दिखेंगे और ये सिनेमाघरों में 30 मार्च को रिलीज होने वाली है.

https://www.instagram.com/p/CnyXZNUpFzd/
Also Read: Amitabh Bachchan हमेशा नीलम की अंगूठी क्यों पहनते हैं? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

सिंघम 3 में नजर आएंगे अजय

फिल्म भोला के बाद अजय देवगन सिंघम 3 पर काम करना शुरू कर देंगे. जी हां, आपने सही सुना. अजय और रोहित शेट्टी की जोड़ी एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. बता दें कि अजय की पिछली फिल्म दृश्यम 2 थी. उनकी इस फिल्म को काफी पसंद किया गया और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई की. उन्होंने आलिया भट्टी की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में एक कैमियो भी किया था.

Also Read: अजय देवगन की ऑनस्क्रीन बेटी इशिता दत्ता रियल लाइफ में हैं ग्लैमरस, तनुश्री की बहन के बारे में जानें ये बात

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola