Prithviraj Postponed: जर्सी और RRR के बाद अक्षय कुमार की पृथ्वीराज पोस्‍टपोन, कोरोना की वजह से टली रिलीज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jan 2022 2:42 PM

विज्ञापन

भारत में कोविड के मामलों में भारी वृद्धि के कारण अक्षय कुमार की अगली फिल्म 'पृथ्वीराज' जो 21 जनवरी को रिलीज़ होने वाली थी, उसे पोस्टपोन कर दिया गया.

विज्ञापन

Prithviraj Postponed: COVID-19 के मामले बढ़ने की वजह से सिनेमाघर बन्द हो रहे है. इस वजह से कई फिल्मों की रिलीज डेट आगे बढ़ गई. कुछ समय पहले ही शाहिद कपूर की जर्सी और आलिया कपूर की फिल्म आरआरआर के रिलीज को टाल दिया गया. अब इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की अगली प्रतीक्षित फिल्म पृथ्वीराज है, जो 21 जनवरी 2022 को रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन अब उसे पोस्टपोन कर दिया गया है.

डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित पृथ्वीराज को लेकर फैंस काफी उत्साहित थे. हालांकि अब उन्हें इसे सिनेमाघरों में देखने के लिए और इंतजार करना होगा. अक्षय की इस फिल्म में उनके अपोजिट पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर हैं. मानुषी की ये पहली फिल्म है. हालांकि निर्माताओं ने अब तक अगली रिलीज की तारीख की घोषणा नहीं की है.

एक सूत्र ने बताया, ‘जब आपके पास सफलता की गारंटी वाली फिल्म हो तो आप इतनी महंगी मूवी के साथ रिस्क नहीं ले सकते हैं. पृथ्वीराज एक ऐसी फिल्म है जो लोगों को सिनेमाघरों में ला सकती है तो इसे ऐसे समय रिलीज नहीं किया जा सकता जब यह अपना उद्देश्य ही पूरा न कर सके. बिजनेस के लिहाज से भी ऐसी फिल्म से समझौता करने का कोई मतलब नहीं है जो बॉक्स-ऑफिस पर अच्छी कमाई करे.’

Also Read: Anupamaa के ‘वनराज’ ने शो छोड़ने की खबरों पर दिया रिएक्शन, बोले- अनुपमा छोड़ने का कोई सवाल ही नहीं

गौरतलब है कि इससे पहले निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म RRR की रिलीज डेट को टाल दिया गया. फिल्म 7 जनवरी को रिलीज होने वाली थी. इस फिल्म में कई बड़े स्टार्स हैं, जिसमें स्टार्स राम चरण और जूनियर एन टी आर, अजय देवगन और आलिया भट्ट हैं. उन्होंने मूवी के रिलीज से सिर्फ 6 दिन पहले ये फैसला लिया.

वहीं, शाहिद कपूर स्टारर फिल्म जर्सी 31 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन दो दिन पहले ही इसके रिलीज को टाल दिया गया. मेकर्स ने कहा था, ‘मौजूदा परिस्थितियों और नए कोविड दिशा- निर्देशों के मद्देनजर हमने अपनी फिल्म जर्सी की थियेटर रिलीज को पोस्टपोन करने का फैसला किया है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola