3 Idiots Sequel: 15 साल बाद लौटेगी ‘3 इडियट्स’ की तिकड़ी, फिर साथ दिखेंगे रैंचो-राजू-फरहान

3 इडियट्स सीक्वल, फोटो- इंस्टाग्राम
3 Idiots Sequel: 3 इडियट्स' का दूसरा पार्ट आ रहा है. जानिए कौन-कौन से पुराने कलाकार लौट रहे हैं और क्या है फिल्म का नया ट्विस्ट.
3 Idiots Sequel: आमिर खान के फैंस के लिए गुड न्यूज है. साल 2009 में आई सबकी पसंदीदा फिल्म ‘3 इडियट्स’ का अब दूसरा पार्ट (सीक्वल) बनने जा रहा है. काफी समय से लोग अंदाजा लगा रहे थे कि आमिर खान अपनी अगली फिल्म कौन सी लाएंगे, लेकिन अब यह पक्का हो गया है कि वह एक बार फिर ‘रैंचो’ बनकर दर्शकों का एंटरटेन करने की तैयारी कर रहे हैं.
वही पुरानी तिकड़ी फिर दिखेगी साथ
सबसे अच्छी बात यह है कि इस फिल्म में सिर्फ आमिर खान ही नहीं, बल्कि उनके पुराने दोस्त आर माधवन (फरहान) और शरमन जोशी (राजू) भी वापस आ रहे हैं. हिंदुस्तान टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, इंडस्ट्री के सोर्सेज ने कन्फर्म किया है कि फिल्म पर काम शुरू हो चुका है और ये तीनों कलाकार एक बार फिर स्क्रीन पर साथ नजर आएंगे. कुछ खबरों में तो यह भी कहा जा रहा है कि इस बार विक्की कौशल चौथे ‘इडियट’ बन सकते हैं, लेकिन अभी इस बात की पूरी तरह पुष्टि नहीं हुई है.
क्या होगी फिल्म की कहानी?
इस बार फिल्म की कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा. फिल्म में एक ‘टाइम जंप’ दिखाया जाएगा, यानी कलाकार अपनी पुरानी वाली उम्र के नहीं दिखेंगे. दिलचस्प बात यह है कि अभी यह साफ नहीं है कि कहानी पहले पार्ट के आगे की होगी या उसके पीछे की.
फिल्म का निर्देशन एक बार फिर राजकुमार हिरानी ही करेंगे, जिन्होंने पहला पार्ट बनाया था.
क्यों खास है ‘3 इडियट्स’?
आपको याद दिला दें कि ‘3 इडियट्स’ भारत की सबसे कामयाब फिल्मों में से एक है. इसने दुनिया भर में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी और यह उस समय की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर थी. फिल्म ने हमारे देश की पढ़ाई के सिस्टम पर एक बहुत जरूरी और मजेदार चोट की थी. यह फिल्म चेतन भगत की किताब ‘फाइव पॉइंट समवन’ पर आधारित थी और आज भी बच्चे-बड़े इसे बड़े चाव से देखते हैं.
यह भी पढ़ें: Ek Din के फ्लॉप होने पर छलका जुनैद खान का दर्द, बताया अब क्यों नहीं लेंगे पिता आमिर की मदद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










