तलाक की खबरों के बीच Mouni Roy ने किया फर्स्ट इंस्टाग्राम पोस्ट, सोशल मीडिया पर मची हलचल

Updated:
विज्ञापन

मौनी रॉय सूरज नाम्बियार फोटो- इंस्टाग्राम

मौनी रॉय अपने पति सूरज नाम्बियार से तलाक की अफवाहों के चलते सुर्खियों में हैं. इसी बीच एक्ट्रेस ने फर्स्ट पोस्ट शेयर किया. जिसमें दुख और सुख की बातें कही.

विज्ञापन

पति सूरज नाम्बियार से अलग होने की अफवाहों के बीच, अभिनेत्री मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर अपनी पहली पोस्ट शेयर की है. ब्रह्मास्त्र स्टार ने अपनी करीबी दोस्त और निर्माता रूपाली कडियान के लिए एक इमोशनल नोट लिखा.

विज्ञापन

तलाक की अफवाहों के बीच मौनी रॉय ने शेयर किया फर्स्ट इंस्टाग्राम पोस्ट

मौनी रॉय ने रूपाली के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें दोनों बेस्टी किसी वेकेशन का मजा ले रही थी. इसमें बीच, कैफे और गोल्ड शॉपिंग शामिल था. इसके कैप्शन में मौनी ने लिखा, “मेरी बहन, चाहे कुछ भी हो जाए, खुशी और निराशा… जन्मदिन मुबारक हो, मेरी सब कुछ… मुझे तुम्हारा व्यंग्य, तुम्हारी ब्यूटी, सब कुछ पसंद है, जो तुम्हें तुम बनाता है! मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं! कोई भी शब्द यह बयां नहीं कर सकता कि मैं तुमसे कितना प्यार करती हूं और तुम ये पहले से ही जानती हो… वैसे तुम एक चुड़ैल हो.”

मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार के तलाक की अफवाहें कैसे शुरू हुईं?

कई इंटरनेट यूजर्स ने गौर किया कि मौनी और सूरज इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो नहीं करते हैं और खबरों के मुताबिक, अभिनेत्री ने अपनी शादी की तस्वीरें भी डिलीट कर दी थीं. बाद में, मौनी की सबसे अच्छी दोस्त दिशा पटानी ने भी सूरज को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया. उनके रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच, सूरज नाम्बियार ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया. हालांकि कपल ने अभी तक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है. मौनी और सूरज ने 2022 में गोवा में शादी की थी.

यह भी पढ़ें- कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने रिवील किया बेटी का नाम, फैंस से मांगी खास दुआ

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola