ePaper

बिहार में आंधी-बारिश से कहीं पेड़ गिरे तो कहीं घर हुआ क्षतिग्रस्त, जानें आने वाले दिनों का मौसम पूर्वानुमान

Updated at : 30 Sep 2023 5:13 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में आंधी-बारिश से कहीं पेड़ गिरे तो कहीं घर हुआ क्षतिग्रस्त, जानें आने वाले दिनों का मौसम पूर्वानुमान

बिहार में एक बार फिर से मॉनसून सक्रिय हो गया है. इसी क्रम में राज्य के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को तेज आंधी-बारिश देखने को मिली. जिस कारण से कहीं मकान क्षतिग्रस्त हो गया तो कहीं पेड़ गिर गया. तस्वीरों में देखिए बारिश के बाद क नजारा...

विज्ञापन
undefined

बिहार के कई शहरों में शनिवार को आई तेज आंधी बारिश की वजह से कई जगहों पर पेड़ गिर गए तो कहीं मकानों में दरार आ गई. इस कारण से लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा. बेतिया के खिरियाघाट में आंधी से पेड़ गिरने की वजह से कुछ देर तक आवागमन भी बाधित रही.

undefined

दरभंगा शहर में भी आंधी बारिश की वजह से लहरिया सराय के चट्टी चौक पर एक पेड़ का टूटकर मुख्य सड़क पर गिर गया जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गई. वही पेड़ के नीचे आने से एक कटघरा भी बुरी तरह टूट गया उसमें पड़े हजारों की समान भी नुकसान हो गया.

undefined

बेतिया में शनिवार को आई तेज बारिश के साथ आंधी की वजह से नया बाजार में एक मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया. इस मकान के दीवार का एक हिस्सा टूट कर गिर गया.

undefined

राज्य में चार अक्तूबर तक माॅनसून एक बार फिर सक्रिय हो रहा है. इस दौरान राजधानी पटना समेत राज्य के अधिकतर हिस्से में अच्छी बारिश के आसार बन गये हैं. दक्षिण बिहार में अधिकतर स्थानों पर भारी से भारी बारिश की आशंका है. इन मौसमी दशाओं को देखते हुए अलर्ट जारी किया है. खासतौर पर ठनका को लेकर आइएमडी ने विशेष चेतावनी जारी की है.

undefined

आइएमडी की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक एक से चार अक्तूबर तक दक्षिणी बिहार के अधिकतर जगहों पर एवं उत्तर-पूर्वी बिहार में कुछ एक स्थान पर अच्छी बारिश के आसार हैं.

undefined

आइएमडी ने अलर्ट जारी कर कहा है कि इस दौरान नदियों के जल स्तर पर वृद्धि हो सकती है. आंधी एवं ठनका की वजह से जान-माल और पशुओं को हानि हो सकती है. फलदार वृक्ष एवं फसल को भी नुकसान हो सकता है.

undefined

आइएमडी की आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार पूर्वोत्तर और पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र परिसंचरण के साथ मौजूद है. इसके प्रभाव से बिहार में बारिश का दौर शुरू हो सकता है.

undefined

उल्लेखनीय है कि मॉनसून सीजन में शुक्रवार तक बिहार में 755 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है. यह सामान्य से 24 फीसदी कम है. सामान्य तौर पर इन दिनों के बीच 988 मिलीमीटर बारिश होती रही है.

Also Read: PHOTOS: जू एम्बेसेडर्स के साथ राजगीर के लिए रवाना हुए तेज प्रताप यादव, लालू यादव ने दिखायी हरी झंडी
विज्ञापन
Anand Shekhar

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन