BPSC 68th Pre के CUT OFF नंबर ने चौंकाया, जेनरल कैटेगरी 95 के भी नीचे, हर वर्ग का कट ऑफ जानिए

BPSC 68th प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस बार कट ऑफ नंबर ने सबको फिर से चौंकाया है. बीपीएससी में इस बार 100 से ऊपर किसी कैटेगरी का कट ऑफ नहीं गया है. जानिए 67वीं से किस तरह छात्रों को राहत मिली है.
बीपीएससी 68वीं प्री का रिजल्ट आयोग के द्वारा जारी कर दिया गया. इस बार कुल 3590 अभ्यर्थी पास किए हैं. करीब ढाई लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था. वहीं 68वीं पीटी के कट ऑफ ने इस बार फिर से चौंकाया है. दरअसल, पिछले यानी 67वीं पीटी के कट ऑफ से तुलना करें तो इस बार का कट ऑफ बेहद कम है. जानिए पिछले और इस बार के कट ऑफ का अंतर..
बीपीएससी 68वीं में कुल 3590 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए चयनीत हुए हैं. इस बार सामान्य यानी अनारक्षित कैटेगरी में 1631 अभ्यर्थियों का चयन किया गया. जबकि इडब्ल्यूएस कोटे से 331, एससी के 487, एसटी के 52 , अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 499, पिछड़ा वर्ग के 527 और पिछड़े वर्ग महिला कोटि की 63 अभ्यर्थी पीटी परीक्षा में पास किए हैं. बता दें कि 67वीं बीपीएससी प्री परीक्षा में 11607 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चयनीत किया गया था.
इस बार 68वीं बीपीएससी प्री का कट ऑफ भी बेहद अलग है. अनारक्षित यानी जेनरल का कट ऑफ 91, महिला का 84, इडब्ल्यूएस का 87.25, एससी का 79.25, एससी महिला का 66.5, एसटी का 74, एसटी महिला का 65.75, पिछड़ा वर्ग 87.75 और इबीसी का कट ऑफ इस बार 86.5 रहा.
Also Read: मनीष कश्यप को मदद करने वालों की बढ़ रही मुसीबत, नागेश के बाद अब मणि द्विवेदी रडार पर, जानें कौन है..
जबकि पिछली बार यानी 67वीं बीपीएससी प्री में जेनरल का कट ऑफ 113 रहा था. वहीं जेनरल महिला का कट ऑफ पिछली बार 109 था.आर्थिक रूप से पिछड़े (EWS) का कट ऑफ पिछली बार 109 जबकि EWS (महिला) 105 था. पिछड़ा वर्ग का कट ऑफ 109, एससी का 104 तो एसटी का 100 था. वहीं 66वीं बीपीएससी प्री का जेनरल का कट ऑफ 108 था. इस बार कट ऑफ 100 के नीचे गया है.
बता दें कि इस बार यानी 68वीं बीपीएससी में 324 रिक्तियां हैं. प्री का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. चयनीत अभ्यर्थी अब मेंस की तैयारी में जुटेंगे. मुख्य परीक्षा 12 मई को होगी. 26 जुलाई को आयोग के द्वारा मेंस का रिजल्ट जारी किया जा सकता है.
Published By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




