Bihar News: सोशल मीडिया पर शुरू हुआ प्रेम प्रसंग दर्दनाक मोड़ पर खत्म, लॉज के कमरे में पल्लवी की खौंफनाक कदम

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: सोशल मीडिया पर शुरू हुआ एक प्रेम प्रसंग दर्दनाक मोड़ पर खत्म हो गया, जब 24 वर्षीय युवती पल्लवी कुमारी ने भागलपुर के एक गर्ल्स लॉज में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह घटना बरारी थाना क्षेत्र के एसएम कॉलेज रोड स्थित संतोष गर्ल्स लॉज में शनिवार 10 मई को शाम के करीब 6:30 बजे हुई.

विज्ञापन

ऋषव मिश्रा कृष्णा/Bihar News: भागलपुर से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर 24 वर्षीय युवती पल्लवी कुमारी ने आत्महत्या कर ली है. पल्लवी कुमारी उपरामा रजौन (भागलपुर) निवासी संजय चौधरी और अनीता देवी की 24 वर्षीय बेटी थी. पल्लवी पांच बहनों और एक भाई में चौथे नंबर पर थी. उसने पैरामेडिकल कोर्स पूरा किया था और अब प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी. परिवार वाले बताते हैं कि वह अपनी बड़ी बहन रंजू देवी के घर पर रहती थी और वहीं से पढ़ाई करती थी.

शनिवार को पल्लवी लॉज में अकेली थी, क्योंकि अन्य सभी लड़कियां बाहर पढ़ाई के लिए गई हुई थीं. उसी समय उसने पंखे में दुपट्टा बांधकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. घटनास्थल पर पहुंची बरारी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पल्लवी के ममेरे भाई ने बताया कि पल्लवी का एक युवक आदित्य कुमार से फेसबुक के माध्यम से संपर्क हुआ था और दोनों के बीच नियमित रूप से बातचीत होती थी. आदित्य कुमार पटना का रहने वाला है और बताया जा रहा है कि पल्लवी और आदित्य के बीच भावनात्मक जुड़ाव बढ़ चुका था.

परिवार के मुताबिक, पल्लवी का सपना मेडिकल ऑफिसर बनने का था, लेकिन इस तरह की अप्रत्याशित घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. बरारी थाना अध्यक्ष बिट्टू कुमार कमल ने बताया कि पल्लवी जिस लड़के से बात करती थी, उसका नाम आदित्य कुमार है. उसे पटना से हिरासत में लिया गया है और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. फिलहाल, मामले की गहन जांच जारी है, और जल्द ही घटना के कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है.

Also Read: Bihar News: पुलिस लाइन में कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, हाल ही में हुआ था पत्नी का निधन

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन