Bihar Elections 2025: एग्जिट पोल हकीकत से कोसों दूर, VIP नेता का दावा- बिहार में बन रही महागठबंधन की सरकार

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 12 Nov 2025 5:00 PM

विज्ञापन

वीआईपी प्रवक्ता देव ज्योति की तस्वीर

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल को विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने खारिज कर दिया है. पार्टी के प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि ये सर्वे जमीनी हकीकत से कोसों दूर हैं और इस बार तेजस्वी यादव व मुकेश सहनी के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है.

विज्ञापन

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जारी एग्जिट पोल्स पर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने इन आंकड़ों को “जमीनी सच्चाई से कोसों दूर” बताया है और दावा किया है कि वास्तविक नतीजे इन आंकड़ों से बिल्कुल अलग होंगे.

देव ज्योति ने कहा कि एग्जिट पोल महज कुछ लोगों का सर्वे है, जो बिहार की असली तस्वीर को नहीं दिखाता. उन्होंने कहा, “पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भी सारे एग्जिट पोल गलत साबित हुए थे. इस बार भी वही कहानी दोहराई जा रही है.”

‘बदलाव के लिए जनता ने वोट डाला’

वीआईपी प्रवक्ता ने कहा कि इस बार मतदाताओं ने पूरे जोश और उम्मीद के साथ मतदान किया है. उन्होंने कहा, “विभिन्न इलाकों से जो रिपोर्ट सामने आई है, उससे साफ है कि लोगों ने बदलाव के लिए वोट किया है. जनता ने इस सरकार को हटाने के लिए एकजुट होकर मतदान किया है.”

एनडीए समर्थक फैला रहे अराजकता- देव ज्योति

देव ज्योति ने प्रशासन और एनडीए समर्थकों पर अराजकता फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि मतदाताओं ने उसके खिलाफ एकजुट होकर वोट दिया. “बिहार की जनता अब अन्याय और असमानता से तंग आ चुकी है. उन्होंने कहा कि यही वजह है कि हर वर्ग के लोगों ने महागठबंधन के पक्ष में वोट किया है.”

‘तेजस्वी-मुकेश सहनी के नेतृत्व में बनेगी नई सरकार’

वीआईपी प्रवक्ता ने आगे कहा कि पहले और दूसरे चरण दोनों में महागठबंधन की लहर साफ दिखी है. “बिहार में इस बार युवा चेहरा तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी के नेतृत्व में नई सरकार बनने जा रही है. जनता ने इस बार बदलाव का मन बना लिया है. देव ज्योति ने भरोसा जताया कि 14 नवंबर को आने वाले नतीजे एग्जिट पोल को पूरी तरह गलत साबित कर देंगे और बिहार में एक नई शुरुआत होगी.

Also Read: Pawan Singh News: गिरफ्तारी से बचे पवन सिंह, वाराणसी कोर्ट से मिली बड़ी राहत, जानें क्या है मामला

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन