सीएम फेस का एलान होते ही फॉर्म में आये तेजस्वी, कल से शुरू करेंगे रैली, 5 सीटों पर करेंगे प्रचार

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 23 Oct 2025 8:28 PM

विज्ञापन

तेजस्वी यादव

Bihar Election 2025: चुनाव की घोषणा के बाद से तेजस्वी यादव मीडिया से दूरी बनाये हुए थे. महागठबंधन में भी सीट बंटवारे को लेकर घमासान मचा हुआ था. सीएम फेस को लेकर भी कांग्रेस पार्टी कुछ नहीं कह रही थी. इस वजह से भी महागठबंधन में शामिल दलों में तालमेल की कमी थी. गुरुवार को जैसे ही तेजस्वी का नाम सीएम फेस के लिए तय हुआ वो फॉर्म में आ गए हैं.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित कर दिया है. इसके बाद तेजस्वी शुक्रवार से चुनाव प्रचार के अपने अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं. पहले दिन वे पटना जिले के सिमरी-बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र से रैलियों का आगाज करेंगे. इसके बाद दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और वैशाली जिले में जनसभाओं को संबोधित करेंगे. सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में तेजस्वी रोजाना कम से कम 15 रैली करते नजर आ सकते हैं.

तेजस्वी के कार्यक्रम के बारे में जानें

तेजस्वी यादव शुक्रवार को हेलिकॉप्टर से पटना जिले की सिमरी-बख्तियारपुर विधानसभा के सलखुआ प्रखंड में पहली सभा करेंगे. इसके बाद दरभंगा के केवटी में रैयाम चीनी मिल में रैली होगी. मुजफ्फरपुर जिले की पारू विधानसभा क्षेत्र के आनंदपुर गंगोलिया में तीसरी सभा के बाद वे समस्तीपुर जिले के उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र में महंत नारायण दास उच्च विद्यालय रायपुर में जनसभा करेंगे. इसके अलावा, वैशाली जिले की राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में बिदुपुर प्रखंड के बिदुपुर बाजार, चकौसन और चकसिकंदर में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन करेंगे.

महागठबंधन के उम्मीदवारों के लिए करेंगे प्रचार

राघोपुर सीट से तेजस्वी खुद चुनाव लड़ रहे हैं. बाकी चार विधानसभा सीटों पर वे महागठबंधन और आरजेडी प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगेंगे. आरजेडी नेताओं की माने तो तेजस्वी पार्टी और गठबंधन के सभी उम्मीदवारों के लिए सबसे लोकप्रिय चेहरा हैं. इसलिए सभी उम्मीदवार अपनी सभाओं में उनकी रैली चाहते हैं.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

छठ के बाद लगायेंगे जोर

छठ महापर्व के बाद तेजस्वी का प्रचार और भी जोरदार होने की संभावना है. आरजेडी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक तेजस्वी पार्टी और सहयोगी दलों के उम्मीदवारों की सभाओं में पूरी जान लगा देंगे. विधानसभा चुनाव 2020 में तेजस्वी ने 263 जनसभाओं को संबोधित किया था और एक दिन में 20-20 रैलियों में हिस्सा लिया था लोकसभा चुनाव 2024 में उन्होंने 250 से अधिक चुनावी रैलियां की थीं, जिससे उनकी चुनावी सक्रियता और लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें: बाहर से आये लोगों को छठ के बाद रोकने के लिए BJP ने बनाया मास्टर प्लान, कार्यकर्ता घर-घर जाकर करेंगे यह काम

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन