Tej Pratap Yadav: महुआ में प्रचार बाद तेज प्रताप ने तेजस्वी यादव को बताया नादान, कहा- पार्टी से बड़ी हमारी जनता

तेज प्रताप यादव ने तेजस्वी यादव पर किया पलटवार
Tej Pratap Yadav: आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को नादान बताया. तेजस्वी के महुआ में प्रचार बाद तेज प्रताप यादव ने तंज कसते हुए कहा, किसी भी पार्टी से बड़ी हमारी आदरणीय जनता मालिक होती है.
Tej Pratap Yadav: जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव पर कड़ा पलटवार किया. तेजस्वी यादव रविवार को महुआ में प्रचार करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कहा था, पार्टी से बड़ा कोई नहीं होता है. इस पर तेज प्रताप यादव ने फेसबुक के जरिये पोस्ट शेयर कर करारा तंज कसा. उन्होंने लिखा, ‘किसी भी पार्टी से बड़ी हमारी आदरणीय जनता मालिक होती है.’
तेजस्वी को तेज प्रताप ने बताया नादान
दरअसल, तेज प्रताप यादव ने अपने पोस्ट में एक पोस्टर भी शेयर किया. जिसमें उन्होंने तेजस्वी यादव को नादान बताया. तेज प्रताप यादव ने लिखा, ‘हमारे छोटे और नादान भाई तेजस्वी ने आज महुआ में कहा कि पार्टी से बड़ा कोई नहीं होता है. लेकिन हम अपने छोटे भाई को यह कहना चाहेंगे कि पार्टी से बड़ी हमारी जनता मालिक होती है. लोकतंत्र में सबसे बड़ी केवल जनता होती है, कोई पार्टी या परिवार नहीं.’
तेज प्रताप ने लिखा- जनता हमारी मालिक
आगे तेज प्रताप यादव ने यह भी लिखा, ‘महुआ मेरी राजनैतिक कर्मभूमि है, महुआ मेरे लिए पार्टी और परिवार से कहीं बढ़कर है. पार्टी केवल एक व्यवस्था है, लेकिन जनता हमारी मालिक है. महुआ की आदरणीय जनता जनार्दन से मुझे पूरी उम्मीद है कि वो हमें महुआ से भारी मतों से जीता कर सदन भेजने और महुआ को विकास की राह पर आगे बढ़ाने का काम करेंगे. विजयी महुआ, विकसित महुआ.’ इस तरह से तेज प्रताप ने छोटे भाई तेजस्वी पर बड़ा पलटवार किया. इससे पहले भी तेज प्रताप यादव ने कहा था कि अगर तेजस्वी यादव महुआ प्रचार करने आयेंगे तो वे भी राघोपुर चले जायेंगे.
तेजस्वी ने तेज प्रताप पर दी थी प्रतिक्रिया
तेजस्वी यादव 2 नवंबर को महुआ में राजद प्रत्याशी मुकेश रोशन के लिये समर्थन मांगने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने तेज प्रताप यादव का नाम लिये बिना कहा था, ‘तेजस्वी ने भीड़ से कहा कि ‘चाहे कोई आए और कोई जाए, याद रखिए पार्टी से बड़ा कोई व्यक्ति नहीं होता है. पार्टी ही हमारी माई-बाप है. अगर पार्टी है, तो सब कुछ है पार्टी नहीं, तो कोई कुछ नहीं है. महुआ की पहचान लालटेन और लालू जी के झंडे से होगी, कोई भ्रम मत रखिएगा.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीति दयाल
प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










