ePaper

Bihar Elections 2025: NDA में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला 'फिक्स' कल होगा सीटों का एलान

Updated at : 10 Oct 2025 8:06 PM (IST)
विज्ञापन
Dilip Jaiswal

Dilip Jaiswal

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA कल सीटों का एलान करेगा. इसकी जानकारी बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने दी. इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि विपक्ष के बहुत सारे नेता जल्द ही बीजेपी में शामिल होने वाले हैं.

विज्ञापन

Bihar Elections 2025: NDA में सीटों के बंटवारे को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है. शुक्रवार शाम को बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) में शनिवार को सीटों के बंटवारे का एलान किया जाएगा. इस बात की जानकारी जायसवाल ने मुजफ्फरपुर के पूर्व सांसद अजय निषाद के बीजेपी में घर वापसी के दौरान दी. इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि राष्ट्रीय जनता दल और विपक्ष के कई बड़े नेता जल्द ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे.

NDA में शीट शेयरिंग पर बन गई बात: जायसवाल

वहीं, पत्रकारों ने जब उनसे NDA में सीट शेयरिंग पर दूसरे दलों की नाराजगी को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है. सभी दलों की सहमति करीब-करीब बन गई है. हम फिर से बिहार में एक बार NDA की सरकार बनाने जा रहे हैं. कोई भी साथी नाराज नहीं हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

JDU ने भी बुलाई कल प्रेस कॉन्फ्रेंस

बता दें कि देर शाम यह भी जानकारी सामने आई कि बिहार की सत्ता पर काबिज जनता दल यूनाइटेड ने अपने पटना में मौजूद दफ्तर में 11 अक्टूबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाया है. इस कॉन्फ्रेंस में जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह मौजूद रहेंगे. इस दौरान पार्टी अपने हिस्से में आई सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का भी एलान कर सकती है.

इसे भी पढ़ें: Bihar Elections 2025: NDA में कल होगा सीटों का एलान, नड्डा के घर होगी हाईलेवल मीटिंग, अमित शाह रहेंगे मौजूद

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन