आज का मौसम : रोहतास में गर्मी के बीच बादलों की आवाजाही के आसार, मौसम रहेगा आंशिक रूप से साफ

Edited by PANCHDEV KUMAR
Updated:
विज्ञापन

खेल मैदान.

sasaram news जिले में अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. दिन में गर्मी बढ़ेगी.

विज्ञापन

Sasaram News : रोहतास जिला के सासाराम से जितेंद्र कुमार पासवान की रिपोर्ट़ जिले में 24 जून को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनभर आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहने की संभावना है. हालांकि, तेज बारिश की संभावना कम बतायी जा रही है. तापमान सामान्य से अधिक रहने के कारण लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है.मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिले में अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. दिन के समय धूप निकलने से गर्मी बढ़ेगी. वहीं शाम के समय हल्की हवा और बादलों के कारण थोड़ी राहत मिल सकती है. मौसम में नमी बढ़ने के कारण उमस का असर लोगों को परेशान कर सकता है. खासकर दोपहर के समय घरों से बाहर निकलने वाले लोगों को गर्मी से बचाव के लिए सावधानी बरतने की जरूरत होगी. किसानों के लिए भी मौसम की स्थिति महत्वपूर्ण है. क्योंकि, मानसून की बारिश पर खेती-किसानी की गतिविधियां निर्भर हैं. जिले में पिछले दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है. कभी बादलों की आवाजाही तो कभी तेज धूप के कारण लोगों को परेशानी हो रही है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है. लोगों को सलाह दी गई है कि गर्मी के दौरान पर्याप्त पानी पीएं और दोपहर के समय अनावश्यक धूप में निकलने से बचें.

विज्ञापन
Panchdev Kumar

लेखक के बारे में

By Panchdev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन