Chirag Paswan: 'एक भी विधायक नहीं, किस बात का अफसोस', चिराग पासवान पर रोहिणी आचार्या का तंज

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 27 Jul 2025 2:53 PM

विज्ञापन

चिराग पासवान और रोहिणी आचार्या

Chirag Paswan: राजद नेता रोहिणी आचार्या ने लोजपा (रा) नेता चिराग पासवान के कानून व्यवस्था पर दिए बयान पर तीखा तंज कसा है. चिराग ने बिहार सरकार को समर्थन देने पर अफसोस जताया था, जिस पर रोहिणी और तेजस्वी यादव दोनों ने उनकी राजनीतिक स्थिति पर सवाल उठाए हैं.

विज्ञापन

Chirag Paswan: राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने लोजपा (रा) चीफ और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. चिराग ने बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर असंतोष प्रकट किया था. उन्होंने यह भी कहा था कि उनको इस बात का अफसोस है कि वे ऐसी सरकार को समर्थन दे रहे हैं, जिसके प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान हैं.

कसा जोरदार तंज

चिराग की ओर से अफसोस जताए जाने पर रोहिणी आचार्या ने जोरदार तंज कसा है. उन्होंने कहा कि चिराग पासवान को किस बात का अफसोस है, जबकि उनका एक भी विधायक नहीं है. राजद अध्यक्ष लालू यादव की पुत्री और सारण से लोकसभा चुनाव लड़ चुकी रोहिणी ने सोशल नेटवर्किंग साइट X पर रविवार को लिखा, “अच्छी मसखरी कर लेते हैं चिराग जी .. जीजा – जमाई आयोग के संरक्षण – कर्ता चिराग पासवान जी की पार्टी का बिहार में एक भी विधायक नहीं है, फिर भी चिराग पासवान जी बिहार की सरकार को अपने द्वारा दिए जा रहे समर्थन पर अफसोस जता रहे हैं.”

क्या बोले तेजस्वी यादव

इससे पहले बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भी चिराग के बयान को लेकर कहा था कि बिहार में अपराधी विजय और सम्राट हो चुके हैं. लॉ एंड ऑर्डर का क्रिमिनल डिसऑर्डर हो चुका है और चिराग पासवान भी सरकार के ही अंग हैं, जो मुद्दा उठा रहे हैं.

उन्होंने चिराग पासवान पर हमला बोलते हुए कहा कि चिराग केंद्रीय मंत्री हैं, उनके पांच-पांच एमपी हैं. चिराग ये दिखा रहे हैं कि वो कितने कमजोर हो चुके हैं. अगर उन्हें लगता है कि बिहार में अपराध बढ़ गया है, महिलाओं का अपमान हो रहा है, दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं, तो उस गठबंधन में क्यों हैं?

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इसे भी पढ़ें: बिहार के 18 जिलों में आंधी-तूफान चलने के साथ होगी बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

क्या बोले थे चिराग

चिराग पासवान ने शनिवार को प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा था कि मुझे इस बात का दुख होता है कि मैं ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं, जहां पर अपराध पूरी तरह से बेलगाम हो चुका है. इस पर नियंत्रण पाना जरूरी है. उन्होंने कहा था कि प्रशासन अपराधियों के सामने नतमस्तक है.

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन