Bihar Election 2025: NDA में सीट शेयरिंग फाइनल? ठीक पहले उपेंद्र कुशवाहा बोले- अब तक नहीं हुआ सीटों का बटवारा

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 11 Oct 2025 1:19 PM

विज्ञापन

उपेंद्र कुशवाहा की फाइल फोटो

Bihar Election 2025: बिहार की राजनीति को उपेंद्र कुशवाहा ने एक बार फिर से गर्म कर दिया है. चर्चा यह थी की एनडीए के घटक दलों में सीट शेयरिंग का फार्मूला फाइनल हो गया है. लेकिन, इस बीच RLM प्रमुख ने इन सारी खबरों की हवा निकाल दी है. उन्होंने कहा है कि अब तक कोई सीट बंटवारा नहीं हुआ है.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: एनडीए में सीट बंटवारे की चर्चा पिछले दो दिनों से चल रही थी. चर्चा यह थी की एनडीए के घटक दलों में सीट शेयरिंग का फार्मूला फाइनल हो गया है. लेकिन, इस बीच उपेंद्र कुशवाहा ने इन सारी बातों की हवा निकाल दी है. उन्होंने कहा कि अब तक कोई सीट बंटवारा नहीं हुआ है.

बैठक के बाद होगा बंटवारे का एलान

पटना से दिल्ली रवाना होने के दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि लगातार दो दिनों से जो चर्चा चल रही है कि एनडीए में सीटों का बंटवारा हो गया है. यह सूचना पूरी तरह से निराधार है. एनडीए में अबतक सीटों का बंटवारा फाइनल नहीं हो सका है. कुशवाहा पटना से दिल्ली जा रहे थे. उन्होंने बताया कि दिल्ली में वो सीटों के बंटवारे को लेकर हो रही बैठक में हिस्सा लेने जा रहे हैं. इस बैठक के बाद ही सीटों के बंटवारे का ऐलान होगा.

कोई भी अर्थ निकाल सकते हैं आप- कुशवाहा

बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा को भाजपा 6 सीटें दे रही है. लेकिन RLM प्रमुख इससे ज्यादा सीटों की मांग कर रहे हैं. दिल्ली रवाना होते वक्त उन्होंने सीटों की मांग को लेकर अपनी तरफ से कोई पत्ते नहीं खोले. वहीं, नाराजगी के सवाल पर भी उन्होंने चुप्पी साध ली. इस सवाल को टालते हुए उन्होंने पत्रकारों से कहा कि वो ऐसे सवालों का कोई भी अर्थ निकाल सकते हैं.

प्यादों ने फिर बदली चाल?

उपेंद्र कुशवाहा के इस बयान से बिहार की राजनीति एक बार फिर से गर्म हो गई है. कहा जा रहा था कि एनडीए में सबकुछ साफ हो गया है, सीटों का बंटवारा तय हो गया है. लेकिन RLM प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के इस ताजा बयान के बाद बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के राजनीतिक बिसाद पर एक बार फिर रोमांचक ट्विस्ट आ गया है. अब देखने वाली बात यह होगी कि बीजेपी अपने सहयोगी दलों के सिपाहियों को कैसे साधती है और कौन सा प्यादा कैसी चाल चलता है.

Also Read: भोजपुरी सिंगर पवन सिंह नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, पत्नी ज्योति से विवादों के बीच पावरस्टार का बड़ा ऐलान

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन