RJD National Team: RJD ने जारी की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई लिस्ट, जगदानंद पर पार्टी ने जताया भरोसा, राबड़ी देवी उपाध्यक्ष
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 26 Jul 2025 6:31 PM
Lalu Yadav and Jagdanand Singh
RJD National Team: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजद के संगठन में बड़ा फेरबदल देखने को मिल रहा है. शनिवार शाम को पार्टी ने अपने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी की है. आइये जानते हैं किन्हें क्या जिम्मेदारी मिली है?
RJD National Team: लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम तैयार की है. यह टीम बिहार चुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने और सामाजिक समीकरणों को साधने के मकसद से बनाई गई है. शनिवार शाम को पार्टी ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में उन नामों में शामिल किया गया है जो जातीय समीकरण को भी साध सकते हैं. लालू प्रसाद की टीम में चार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं. इसमें पूर्व सीएम राबड़ी देवी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, पूर्व सांसद महबूब अली कैसर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी शामिल हैं.

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की लिस्ट
अध्यक्ष– लालू प्रसाद यादव
उपाध्यक्ष– राबड़ी देवी, जगदानंद सिंह, महबूब अली कैसर, उदय नारायण चौधरी
प्रधान महासचिव– अब्दुलबारी सिद्दीकी
कोषाध्यक्ष– सुनील कुमार सिंह
महासचिव
जय प्रकाश नारायण यादव
डॉ. नीललोहितदास (पूर्व एमएलए)
भोला यादव
ललित कुमार यादव (विधायक)
कुमार सर्वजीत (विधायक)
सय्यद फैसल अली (विधान परिषद सदस्य)
अभय सिंह (झारखंड)
सुखदेव पासवान
सुशीला मोराले
अनु चाको (केरल)
आलख निरंजन उर्फ़ बिनु यादव
रेनू कुशवाहा
सचिव
यदुवंश कुमार यादव
डॉ. लाल रत्नाकर
भरत भूषण मंडल (विधायक)
कार्तिकेय कुमार सिंह (विधान परिषद सदस्य)
विजय वर्मा (मधेपुरा)
संतोष कुमार जयसवाल (दिल्ली)
संजय ठाकुर (मुजफ्फरपुर)
राजेन्द्र राम (पूर्व विधायक)
स्वीटी सीमा हेम्ब्रम (पूर्व विधायक)
सुरेन्द्र राम (विधायक)
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
इसे भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले राजद में बड़ा फेरबदल, सुधाकर को किसान तो कुशवाहा को मिली युवा प्रकोष्ठ की कमान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










