कार्तिक पूर्णिमा पर रामगढ़ के रजरप्पा में आस्था का सैलाब, भैरवी–दामोदर संगम तट पर हजारों ने लगाई पवित्र डुबकी

Updated:
विज्ञापन

रामगढ़ के रजरप्पा में श्रद्धालुओं की लगी भीड़, Pic Credit- सुरेंद्र कुमार/शंकर पोद्दार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Rajrappa Temple: रामगढ़ स्थित रजरप्पा में कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का सागर उमड़ पड़ा. भैरवी और दामोदर नदी संगम पर हजारों श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान किया और मां छिन्नमस्तिका के दरबार में मत्था टेका. बिहार, बंगाल, ओड़िशा और यूपी से भी भक्त पहुंचे थे. इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे.

विज्ञापन

Rajrappa Temple, रामगढ़ (सुरेंद्र कुमार/शंकर पोद्दार, रजरप्पा): रामगढ़ में कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर बुधवार को रजरप्पा में आस्था का सागर उमड़ पड़ा. भोर से ही भैरवी और दामोदर नदी के संगम तट पर श्रद्धालुओं की कतारें लगनी शुरू हो गईं. दूर-दूर से आए भक्तों ने पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाई और मां छिन्नमस्तिका के दरबार में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया.

विज्ञापन

झारखंड के अलावा भी कई राज्यों से पहुंचे थे श्रद्धालु

मंदिर परिसर में जयकारों की गूंज के बीच श्रद्धालुओं ने नारियल की बलि दी, रक्षा सूत्र बंधवाया और सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की. पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्ति का माहौल बना रहा और भीड़ के बावजूद व्यवस्था नियंत्रित रही. पंचवटी आश्रम में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया था, जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया. इस विशेष अवसर को लेकर झारखंड के अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल, ओड़िशा और उत्तर प्रदेश से भी श्रद्धालु रजरप्पा पहुंचे.

Also Read: देवघर में डबल मिस्ट्री डेथ: भाई से फोन पर कहा- ‘मुझे डर लग रहा है’… अगले दिन खून से लथपथ मिले दंपति के शव

अतिरिक्त पुलिस बल की हुई थी तैनाती

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन और मंदिर न्यास समिति द्वारा अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी. संगम तट और मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी गई. श्रद्धालुओं का विश्वास है कि कार्तिक पूर्णिमा पर रजरप्पा में स्नान करने और मां छिन्नमस्तिका के दर्शन से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. दिनभर मंदिर परिसर भक्ति, रोशनी और श्रद्धा के माहौल में सराबोर रहा.

Also Read: दुबई में बैठा गैंगस्टर प्रिंस का नेटवर्क ध्वस्त, धनबाद से 4 गुर्गे गिरफ्तार, हवाला और क्रिप्टो से होता था कैश ट्रांसफर

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन