Video: पत्रकार ने पूछा- काहे मोदी सरकार, किसान बोला- 1100, महिला बोली- हम सब मुरुख छी

Prabhat Khabar in Election Field: बिहार चुनाव का बिगुल बज चुका है. नामांकन शुरू हो चुके हैं. इसी बीच प्रभात खबर की टीम कैमरे के साथ जनता का मूड जानने के लिए मैदान में उतर गयी है. मुजफ्फरपुर के मीनापुर विधानसभा क्षेत्र के मकसूदपुर में 3 पीढ़ियों से बात की. एक पीढ़ी ने कहा कि बिहार में मोदी सरकार बनेगी. दूसरा अभी वोटर नहीं है, लेकिन एक महिला वोटर ने कहा कि उसे पैसे नहीं मिले. उसे नहीं मालूम कि वह किसको वोट देगी और कैसे वोट देगी. बस वोट देगी. वह खुद को मूरुख बताती है. देखें ये पूरा वीडियो.
Table of Contents
Prabhat Khabar in Election Field|Meenapur Vidhan Sabha Chunav: उत्तर बिहार के मीनापुर विधानसभा क्षेत्र मुजफ्फरपुर से सटा है. मकसूदपुर इलाके में सड़क पर एक बुजुर्ग मिले. वह धान की फसल काटकर ले जा रहे थे. नाम है लाल बाबू राय. लालबाबू राय के पास दो-ढाई बीघा जमीन है. इस बार फसल अच्छी हुई है. क्या आपको पता है कि बिहार में चुनाव हो रहा है. लाल बाबू कहते हैं- हां मालूम है कि बिहार में चुनाव होने वाला है.
1100 रुपए मिल रहे हैं, इसलिए बिहार में मोदी सरकार
उनसे पूछा गया कि क्या लगता है, इस बार चुनाव में क्या होगा, क्या है स्थिति? बुजुर्ग बाबा ने साफ-साफ कह दिया- मोदी सरकार. प्रभात खबर के पत्रकार ने जब उनसे पूछा कि क्यों मोदी सरकार? उन्होंने तपाक से कहा- 1100. यानी 1100 रुपए मिल रहे हैं, इसलिए मोदी सरकार को वोट देंगे.
Prabhat Khabar in Election Field: भाजपा जिसको टिकट देगी, उसी को देंगे वोट – बुजुर्ग
एक और बुजुर्ग से जब यही सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वे भी मीनापुर विधानसभा क्षेत्र के वोटर हैं. उन्होंने कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वोटर हैं. जिसको पार्टी टिकट देगी, उसी को वे वोट देंगे. जब उनसे पूछा गया कि आपको पता है कि भाजपा से किसको टिकट मिला है? इस पर बुजुर्ग ने कहा- अजय कुशवाहा. यह पूछने पर कि आज वो क्षेत्र में आ रहे हैं, उन्हें मालूम है या नहीं, इस पर बुजुर्ग ने कहा- हां मालूम है.
बिहार चुनाव की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
9 वीं का बच्चा बोला- स्कूल में पढ़ाई होती है, टीचर भी हैं
इसके बाद प्रभात खबर के पत्रकार ने एक बच्चे से बात की. वह नौवीं कक्षा का छात्र है. उसने बताया कि स्कूल में पढ़ाई अच्छी होती है. टीचर स्कूल में आते हैं. कोई दिक्कत नहीं है. वहीं, प्रभात खबर मुजफ्फरपुर एडीशन के संपादक पवन प्रत्यय जब एक महिला वोटर से बात करने पहुंचे, तो उस महिला ने सिर्फ अपना नाम बताया.
महिला बोली- हमें कभी पैसा नहीं मिला, वोट किसे देंगी, नहीं मालूम
महिला को नहीं मालूम कि वह किस विधानसभा क्षेत्र में रहतीं हैं. उनका विधायक कौन है या विधानसभा चुनाव में उनके क्षेत्र से कौन चुनाव लड़ रहा है, यह भी उन्हें नहीं मालूम. जब उनसे पूछा गया कि वह वोट देने जाती हैं, तो उन्होंने कहा- हां. क्या इस बार भी वोट करने जायेंगीं, जवाब था- हां. लेकिन, जब उनसे पूछा गया कि किसको वोट देंगी, कैसे वोट देंगी, इसके बारे में उनको कुछ नहीं मालूम. बार-बार यही कहती रही कि उनको अब तक कोई पैसा नहीं मिला है. यह पूछने पर कि जब वोट देने जायेंगी, तो कैसे वोट देंगी, किसको वोट देंगी, इस पर महिला का जवाब था- हम सब मुरुख छी, हम सब नई समझई छी.
मीनापुर विधानसभा चुनाव कब होगा?
मुजफ्फरपुर से सटे मीनापुर विधानसभा सीट पर पहले चरण में 6 नवंबर को वोटिंग होगी. बिहार में 2 चरणों में वोट कराये जा रहे हैं. पहले चरण में 121 सीटों पर और दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान होंगे.
मीनापुर विधानसभा चुनाव कब हुआ था?
बिहार विधानसभा की मीनापुर विधानसभा सीट पर वर्ष 2020 में हुए चुनाव के दौरान वोटिंग हुई थी. यानी मीनापुर विधानसभा का चुनाव 2020 में हुआ था.
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 कब है?
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 इस बार दो चरणों में कराये जा रहे हैं. पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को और दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होगी. 2 चरणों में विधानसभा की सभी 243 सीटों पर वोटिंग कराने की घोषणा चुनाव आयोग ने की है.
इसे भी पढ़ें
Bihar Election 2025: शायराना-शायराना चुनाव, शायरी में शिकवे-शिकायत और ‘X’ पर वार-पलटवार
Anant Singh Networth: 37.18 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं अनंत सिंह, उनसे धनवान उनकी पत्नी
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए