ePaper

PM Modi Road Show: 2 नवंबर को पटना में रोड शो करेंगे पीएम मोदी, एक साथ साधेंगे तीन विधानसभा  

Updated at : 26 Oct 2025 5:18 PM (IST)
विज्ञापन
PM Modi

PM Modi

PM Modi Road Show: बीजेपी नेताओं से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 नवंबर को पटना में रोड शो करेंगे. पीएम की रैली को भव्य और सफल बनाने के लिए बीजेपी के बड़े नेताओं ने कमान संभाल ली है.

विज्ञापन

PM Modi Road Show: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के पक्ष में माहौल बनाने के लिए पीएम मोदी लगातार बिहार में जनसभाएं कर रहे हैं. इसी कड़ी में नई जानकारी सामने आई है कि प्रधानमंत्री मोदी 2 नवंबर को पटना में रोड शो करेंगे. पीएम के रोड शो का रूट प्लान तय करने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कई सीनियर नेताओं जिनमें केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, बिहार सरकार में मंत्री नितिन नवीन, ऋतुराज सिन्हा, दीपक प्रकाश और संजय मयूख ने शहर में आज कई जगहों का दौरा किया. 

एक साथ तीन विधानसभाओं को साधेंगे प्रधानमंत्री

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री 2 नवंबर को पटना के जिन विधानसभाओं में रोड शो करेंगे उनमें फुलवारी शरीफ, दीघा और बांकीपुर है. बताया जा रहा है कि उनकी रोड शो की शुरुआत पटना एयरपोर्ट से शुरू होकर गांधी मैदान पर खत्म हो सकती है. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. 

पीएम मोदी के रोड शो में सीएम की मौजूदगी संभव

वहीं, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी के साथ इस रोड शो में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हो सकते हैं. बीजेपी के बड़े नेता लगातार मुख्यमंत्री कार्यालय के संपर्क में हैं ताकि सीएम सिक्योरिटी में लगे अफसरों से सीएम के रोड शो में शामिल होने की परमिशन मिल जाए. इससे पहले लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार एक साथ रोड शो करते हुए नजर आए थे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

6 नवंबर को होनी है वोटिंग

बता दें कि बिहार में इस बार पूरा चुनाव दो चरणों में हो रहा है. पहले फेज के लिए 6 नवंबर को वोटिंग होगी. जबकि दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी. वहीं, नतीजों का एलान 14 नवंबर को होगा. वहीं पीएम मोदी पटना के जिन विधानसभाओं में 2 नवंबर को रोड शो करेंगे उनमें 6 नवंबर को वोटिंग होनी है. 

इसे भी पढ़ें: Bihar Election 2025: बागियों को लगातार ठिकाने लगा रही JDU, विधायक गोपाल मंडल समेत 5 नेताओं को निकाला  

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन