पवन सिंह को Y+ सिक्योरिटी, 11 सुरक्षाकर्मियों और 2 कमांडो के घेरे में रहेंगे, आरा से BJP दे सकती है टिकट

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 08 Oct 2025 3:15 PM

विज्ञापन

पवन सिंह की फाइल फोटो

Pawan Singh Security: बिहार चुनावी से पहले भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को Y कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है. अब उनके साथ हमेशा सशस्त्र कमांडो तैनात रहेंगे. यह कदम उनके पारिवारिक विवाद और चुनावी गतिविधियों को देखते हुए लिया गया है.

विज्ञापन

Pawan Singh Security: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को Y कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की गई है. गृह मंत्रालय (MHA) के सूत्रों के अनुसार यह सुरक्षा केंद्र सरकार के स्तर पर मंजूर की गई है. अब पवन सिंह के साथ हमेशा सशस्त्र कमांडो तैनात रहेंगे, जो उनके आने-जाने और सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे.

पवन सिंह की सुरक्षा में तैनात रहेंगे 11 कमांडो

सूत्रों के मुताबिक पवन सिंह की सुरक्षा के लिए अब कम से कम 11 सुरक्षाकर्मी और दो कमांडो तैनात रहेंगे. यह टीम उनके सार्वजनिक कार्यक्रमों, चुनावी रैलियों और निजी आवागमन के दौरान सतत सुरक्षा सुनिश्चित करेगी. चुनावी माहौल में यह कदम इस बात का संकेत है कि प्रशासन सुरक्षा और राजनीतिक संवेदनशीलता के प्रति सतर्क है.

हाल के दिनों में लगातार सुर्खियों में रहे हैं पवन सिंह

सूत्र बताते हैं कि यह कदम उनके हाल के दिनों में लगातार सुर्खियों में रहने और बढ़ती राजनीतिक-सामाजिक संवेदनशीलताओं के मद्देनजर उठाया गया है. पवन सिंह हाल में ही भाजपा के विनोद तावड़े और ऋतुराज सिन्हा के साथ उपेन्द्र कुशवाहा से मिलने गए थे. उसके बाद उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद चर्चा है कि पवन सिंह को आरा से चुनाव लड़ाया जा सकता है.

पत्नी ज्योति से भी चल रहा है विवाद

पिछले कुछ दिनों में पवन सिंह का पारिवारिक विवाद भी सुर्खियों में रहा. उनकी पत्नी ज्योति सिंह लखनऊ पहुंचीं और पवन पर मिलने से इनकार करने का आरोप लगाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इसके बाद पवन सिंह ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसके बाद ज्योति ने भी उस पर जवाब दिया. इस विवाद में करणी सेना ने ज्योति सिंह का साथ देने को कहा है. हरियाणवी एक्ट्रेस अंजली राघव की कमर छूने की बाद भी इनको लगातार धमकियां मिल रही थी.

बेटी को न्याय दिलाने के लिए लखनऊ पहुंचे पावरस्टार के ससुर

विवाद की गर्मी अब परिवार से बाहर निकलकर सार्वजनिक और राजनीतिक क्षेत्र तक पहुंच चुकी है. इसके साथ ही अभिनेता के ससुर रामबाबू सिंह की एंट्री भी हुई है. उन्होंने लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने की तैयारी की है और बेटी की सुरक्षा तथा न्याय की मांग रखेंगे.

Also Read: दिल्ली जा रही हैं मैथिली ठाकुर, बीजेपी के शीर्ष नेताओं से करेंगी मुलाकात… जानिए अंदर क्‍या हो रही है बात

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन