Bihar Politics: सांसद पप्पू यादव ने उठाया बड़ा कदम, PM Modi को पत्र लिख इन उत्पादों पर बैन लगाने की कर दी मांग
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 05 Sep 2025 5:46 PM
पप्पू यादव की फाइल फोटो
Bihar Election 2025: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गुटखा और तंबाकू उत्पादों पर देशव्यापी प्रतिबंध लगाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि यह जहर गरीब और श्रमिक वर्ग की जिंदगी को तबाह कर रहा है और अब इसे रोकना अनिवार्य हो गया है.
Bihar Election 2025: बिहार के लोकप्रिय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गुटखा और चबाने वाले तंबाकू उत्पादों पर देशव्यापी प्रतिबंध लगाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि गुटखा देश के गरीब, श्रमिक और वंचित वर्ग की जिंदगी को खोखला कर रहा है और इसे अब तत्काल रोका जाना जरूरी है.
गरीबों को तबाह कर रहा गुटखा
सांसद पप्पू यादव ने अपने पत्र में लिखा कि महज 2 से 10 रुपये में बिकने वाले गुटखे के छोटे-छोटे सैशे रिक्शा चालकों, दिहाड़ी मजदूरों, खेतिहर किसानों और फुटपाथ पर गुजर-बसर करने वाले लाखों परिवारों को बर्बादी और मौत की ओर धकेल रहे हैं. यह वर्ग पहले से ही गरीबी और बेरोजगारी से त्रस्त है, और गुटखे की लत उनकी मुश्किलें और बढ़ा रही है.
गंभीर स्वास्थ्य संकट
उन्होंने कहा कि गुटखा और तंबाकू में पाए जाने वाले 28 कैंसरकारी रसायन मुंह और गले के कैंसर, हृदय रोग और स्ट्रोक जैसी घातक बीमारियों का कारण बनते हैं. भारत में हर साल करीब 70,000 नए मौखिक कैंसर के मामले सामने आते हैं और 50,000 से अधिक लोगों की जान चली जाती है. पिछले 15 वर्षों में गुटखा-तंबाकू ने लगभग 57 लाख भारतीयों की जान ले ली है.
पप्पू यादव ने चिंता जताई कि गरीब लोग इलाज का खर्च नहीं उठा पाते. ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी और बड़े अस्पतालों में महंगे इलाज ने स्थिति को और भयावह बना दिया है.
गुटखा कंपनियों पर आरोप
सांसद ने डी.एस. ग्रुप (रजनीगंधा), माणिकचंद, पान बहार, गोदफ्रे फिलिप्स, जेएमजे और शिखर समूह जैसी प्रमुख गुटखा कंपनियों पर गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि ये कंपनियां करोड़ों गरीब भारतीयों की जान के साथ खिलवाड़ कर अपने मुनाफे को प्राथमिकता दे रही हैं.
प्रधानमंत्री से उठाई मांगें
अपने पत्र में पप्पू यादव ने प्रधानमंत्री से अपील की कि शराब और ड्रग्स की तरह गुटखा और तंबाकू उत्पादों पर भी सख्त नियंत्रण लगे और देशव्यापी प्रतिबंध लगाया जाए. इसके साथ ही उन्होंने मांग रखी कि…
- गुटखा निर्माण कंपनियों को बंद किया जाए.
- गरीब और मजदूर वर्ग के लिए निःशुल्क कैंसर जांच एवं उपचार केंद्र स्थापित किए जाएं.
- राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान चलाकर समाज को गुटखे के खतरों से सचेत किया जाए.
राजनीतिक और सामाजिक संदेश
पप्पू यादव की यह पहल बिहार की सीमाओं से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर गुटखा और तंबाकू पर बहस को नई दिशा दे सकती है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि गुटखा प्रतिबंध जैसे मुद्दे पर आवाज उठाना स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय, दोनों स्तर पर असर डाल सकता है.
Also Read: Bihar Election 2025: लालू यादव का पीएम मोदी पर वार, बोले- बिहार में विक्ट्री, गुजरात में फैक्ट्री…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










