Bihar Vidhansabha Chunav: चुनाव आयोग पर पप्पू यादव ने लगाया बड़ा आरोप, बीजेपी के कहने पर होता है फैसला
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 06 Oct 2025 6:53 PM
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव
Bihar Vidhansabha Chunav: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. बिहार में चुनाव 2 चरणों में संपन्न होगा. चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के तुरंत बाद पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने आयोग पर गंभीर आरोप लगाया है.
Bihar Vidhansabha Chunav: भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. राज्य की 243 विधानसभा सीटों पर यह चुनाव दो चरणों में आयोजित किया जाएगा. पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा. मतगणना 14 नवंबर को होगी. चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई हैं.
पप्पू यादव ने आयोग पर लगाए गंभीर आरोप
पूर्णिया से सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने चुनाव आयोग और भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग स्वतंत्र रूप से निर्णय नहीं ले रहा है. उन्होंने कहा, “आयोग अपने मन से कुछ नहीं करती है. उनकी पूरी प्रक्रिया बीजेपी द्वारा होती है. जब भाजपा पूरी प्रक्रिया अपना लेती है, उसके बाद आयोग किसी मोर्चा या संगठन के तहत उनसे पूछती है कि चुनाव कब कराना है, फिर इसकी तारीख का ऐलान होता है.”
आयोग बीजेपी को सत्ता में लाना चाहती है- पूर्णिया एमपी
पप्पू यादव ने कहा कि चुनाव आयोग की कार्रवाई केवल भाजपा के एजेंडे के अनुरूप लगती है. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि रेलवे द्वारा बिहार में लोगों के आने-जाने की सुविधा, छठ पूजा के लिए अतिरिक्त बसों का प्रबंध और मेट्रो उद्घाटन जैसी घटनाएं, सब कुछ चुनाव के समय हो रही हैं. उन्होंने कहा कि आयोग का मकसद केवल भाजपा को सत्ता में लाना है.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
कांग्रेस पूरी तरह तैयार
कांग्रेस की तैयारी के बारे में पप्पू यादव ने बताया कि पार्टी पिछले एक साल से चुनाव की रणनीति पर काम कर रही है. उन्होंने दावा किया कि जनता पहले ही महागठबंधन को जीत दिलाने का मन बना चुकी है, लेकिन यदि वोटिंग प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी हुई तो इससे बचना मुश्किल होगा. चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण में 121 सीटों पर मतदान होगा जबकि दूसरे चरण में 122 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.
इसे भी पढ़ें: बिहार में पहले चरण में 121 और दूसरे चरण में 122 सीटों पर वोटिंग, देखिये बिहार चुनाव का पूरा कार्यक्रम
इसे भी पढ़ें: बिहार में चुनावी समर का महाआगाज, 2 चरणों में होगा मतदान, देखें तारीख
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










