मैथिली ठाकुर सबसे युवा तो हरिनारायण सिंह सबसे उम्रदराज उम्मीदवार, जानिए फर्स्ट फेज के उम्मीदवारों का पूरा लेखा-जोखा

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 19 Oct 2025 8:50 PM

विज्ञापन

मैथिली ठाकुर

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में अलीनगर से 25 वर्षीया मैथिली ठाकुर सबसे युवा तो हरनौत से 79 वर्षीय हरिनारायण सिंह सबसे उम्रदराज उम्मीदवार हैं. शिक्षा, संपत्ति और जातिगत समीकरणों ने फर्स्ट फेज को इंट्रेस्टिंग बना दिया है.

विज्ञापन

Bihar Election 2025: बिहार की राजनीति अब केवल सामाजिक पहचान या नाम के आधार पर नहीं चल रही है. युवा और दिग्गज, साक्षर और सड़क से जुड़े, करोड़पति और लखपति सभी तरह के उम्मीदवार इस चुनाव को पहले से कहीं ज्यादा रोचक और अनिश्चित बना रहे हैं.

फर्स्ट फेज के उम्मीदवारों की सूची ने भाजपा ने इस बार युवा मतदाताओं को ध्यान में रखते हुए जेन जी को अवसर दिया है. अलीनगर से 25 वर्षीया मैथिली ठाकुर भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं. यदि वह जीतती हैं, तो सदन में युवा पीढ़ी का प्रतिनिधित्व स्पष्ट रूप से दिखायी देगा.

हरनौत से 79 वर्षीय जदयू उम्मीदवार हरिनारायण सिंह सबसे उम्रदराज उम्मीदवार बने हैं. जदयू ने कुल मिलाकर 70 पार साल के उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है. मैथिली ठाकुर दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं. 28 वर्षीय संदेश के राजद उम्मीदवार दीपू सिंह भी दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं.

एकमा, मनेर और मसौढ़ी में कम पढ़े-लिखे उम्मीदवार मैदान में

एकमा, मनेर और मसौढ़ी में कम पढ़े-लिखे उम्मीदवार मैदान में हैं. लखीसराय में डिप्टी सीएम इंजीनियर विजय कुमार सिन्हा को उनकी ही जाति के सातवीं पास कांग्रेस उम्मीदवार अमरेश कुमार टक्कर दे रहे हैं. संपत्ति के मामले में भी भारी अंतर है.

बरबीघा से जदयू के कुमार पुष्पंजय 72 करोड़ की संपत्ति के साथ पहले चरण के सबसे रईस उम्मीदवार हैं. इसके विपरीत हायाघाट से सीपीआइ के श्याम भारती केवल 38 हजार के मालिक हैं. सूर्यगढ़ा में दोनों गठबंधन के उम्मीदवार आठवीं पास होने के बावजूद करोड़पति हैं.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

यादव, ब्राह्मण, कुर्मी, पासवान और राजपूत लगभग हर प्रमुख सीट पर मौजूद

जातिगत समीकरण में यादव, ब्राह्मण, कुर्मी, पासवान और राजपूत लगभग हर प्रमुख सीट पर मौजूद हैं. आरक्षित सीटों पर भी संपन्न उम्मीदवारों का दबदबा साफ दिखायी दे रहा है. खगड़िया में जदयू के बबलू सिर्फ साक्षर हैं. वे कांग्रेस के करोड़पति और पीएचडीधारी उम्मीदवार चंदन कुमार को चुनौती दे रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: इस तरह बिहार चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे पीएम मोदी, 6 दिन तक करेंगे धुआंधार रैली

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन