Bihar Election 2025: 'RJD के शासन में बिहार में 30000 अपहरण हुए', बिहार में योगी बोले- एनडीए जो कहता है, वो करके दिखाता है
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 09 Nov 2025 4:49 PM
योगी आदित्यनाथ
Bihar Election 2025: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मधुबनी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस, राजद और समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि बिहार में जंगलराज लौटाने की कोशिश हो रही है. योगी ने कहा कि एनडीए ने विकास का रास्ता दिखाया है, जबकि विपक्ष ने बिहार को अराजकता दी.
Bihar Election 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को मधुबनी में जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कांग्रेस, राजद और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा. चुनाव प्रचार के आखिरी दिन हुई इस सभा में योगी ने कहा कि बिहार में फिर से जंगलराज लाने की कोशिश करने वालों को रोकना जरूरी है. सीएम योगी ने कहा कि पंचर बनाने वाले यहां आकर विकास को पंचर करना चाहते हैं.
राजद के शासन में कोई सेफ नहीं था- योगी
योगी आदित्यनाथ ने कहा, “RJD के शासन में बिहार में 30,000 अपहरण हुए. न व्यापारी, न इंजीनियर, न डॉक्टर, न बेटियां, न बच्चे सुरक्षित थे. विकास केवल सुरक्षा के माहौल में ही हो सकता है. जब उत्तर प्रदेश में राजद, कांग्रेस का पार्टनर सत्ता में था तो हर तीसरे दिन दंगे होते थे, कर्फ्यू लगा दिया जाता था. आज वहां कोई समस्या नहीं है. हम पहले ही वहां कह चुके हैं कि अगर किसी ने बेटी या व्यापारी की सुरक्षा में सेंध लगाई, तो समझ लीजिए कि उसका यमराज के घर का रास्ता पक्का है.”
राजद कांग्रेस ने बिहार को बर्बाद किया- योगी
यूपी सीएम ने कहा कि जिस बिहार ने दुनिया को नालंदा विश्वविद्यालय और ज्ञान की रोशनी दी, उसी बिहार को कांग्रेस और राजद की जोड़ी ने निरक्षरता और अराजकता की ओर धकेल दिया. यह धरती मां जानकी, महात्मा बुद्ध और भगवान महावीर की है. यहीं आर्यभट्ट, चाणक्य और चंद्रगुप्त मौर्य जैसे महान लोगों का जन्म हुआ. लेकिन कांग्रेस और राजद ने इस पवित्र भूमि को जातिवाद और माफियागीरी से बदनाम किया. इन दलों ने समाज को बांटा, सरकारी खजाना लूटा और युवाओं को बेरोजगारी की ओर धकेला.
बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
यूपी मॉडल का किया जिक्र
योगी ने विपक्षी गठबंधन पर आरोप लगाया कि कांग्रेस, राजद और उनके साथी जातिवाद और माफिया को बढ़ावा देकर बिहार में अराजकता फैलाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि यूपी में माफिया पर बुलडोजर चलता है और कब्जाई गई जमीन पर अब गरीबों के लिए मकान बनाए जा रहे हैं. यूपी में डबल इंजन की सरकार हर वादा पूरा कर रही है.
सीएम योगी ने कहा कि जब से बिहार कांग्रेस-राजद के शासन से बाहर आया है, तब से विकास की नई राह खुली है. जो लोग पहले जाति और परिवारवाद की राजनीति करते थे, वे अब फिर से वही हालात लाने की कोशिश में हैं. इन दलों ने समाज को बांटा. नौजवानों से अवसर छीने और किसानों को परेशान किया.
इसे भी पढ़ें: ‘अश्लील गानों का उस्ताद तेजस्वी के साथ घूमता है’, निरहुआ बोले- किसी बयान पर कायम नहीं रहते खेसारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










