Bihar Chunav 2025: महागठबंधन के लिए गुड न्यूज, बिंदु गुलाब यादव VIP में शामिल, सहनी ने NDA पर बोला हमला
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 26 Jun 2025 9:32 PM
बिंदु गुलाब यादव
Bihar Chunav 2025: मधुबनी जिला परिषद की चेयरपर्सन बिंदु गुलाब यादव ने समर्थकों के साथ विकासशील इंसान पार्टी (VIP) की सदस्यता ली. वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने उनका स्वागत करते हुए केंद्र सरकार पर बिहार की अनदेखी का आरोप लगाया और महागठबंधन में सामाजिक न्याय की लड़ाई तेज करने की बात कही.
Bihar Chunav 2025: मधुबनी जिला परिषद की चेयरपर्सन बिंदु गुलाब यादव ने आज अपने समर्थकों के साथ विकासशील इंसान पार्टी (VIP) की सदस्यता ग्रहण की. यह कार्यक्रम पार्टी द्वारा आयोजित एक मिलन समारोह में हुआ, जहां वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.
पार्टी को मिलेगी मजबूती
मुकेश सहनी ने बिंदु यादव का स्वागत करते हुए कहा कि वे पढ़ाई पूरी कर पुणे से बिहार लौटीं और सामाजिक कार्यों के जरिए जनसेवा में सक्रिय हो गईं. उनके पार्टी में आने से न सिर्फ मधुबनी, बल्कि पूरे बिहार में वीआईपी की स्थिति मजबूत होगी. सहनी ने यह भी बताया कि उनके परिवार की भी सामाजिक क्षेत्र में गहरी पकड़ रही है. समारोह में डॉ. सुनील कुमार, देव ज्योति, बीके सिंह, नुरुल होदा, अर्जुन सहनी, रौशन सहनी समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए.
मोदी सरकार पर बोला हमला
पत्रकारों से बातचीत में मुकेश सहनी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार जैसे राज्य को गुजरात की तुलना में बहुत कम संसाधन दिए जा रहे हैं, जबकि बिहार के युवाओं ने सीमित संसाधनों के बावजूद खेलों में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है. उन्होंने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार का विकास अब केवल एक खोखला नारा बनकर रह गया है.
इसे भी पढ़ें: अखिलेश यादव से मिलने के बाद सबसे बड़ा निर्णय लेंगे तेज प्रताप, क्या सपा से लड़ेंगे चुनाव?
बताया किनके लिए महागठबंधन के दरवाजे खुले हैं
बिंदु गुलाब यादव ने कहा कि जो भी सामाजिक न्याय की लड़ाई में साथ आना चाहता है, उसके लिए महागठबंधन के दरवाजे खुले हैं. गठबंधन में किसे शामिल करना है, यह निर्णय समन्वय समिति लेगी. बिंदु गुलाब यादव ने वीआईपी की सदस्यता लेते हुए कहा कि वे एक मिशन के साथ पार्टी में शामिल हुई हैं. उनका लक्ष्य है कि बिहार आगे बढ़े और यहां के युवाओं को अपने राज्य में ही रोजगार और सम्मान मिले. उन्होंने कहा, “जब युवा ठान लें, तो कोई भी बदलाव मुश्किल नहीं होता. वीआईपी में नेतृत्व, नीति और नियत तीनों मौजूद हैं.”
इसे भी पढ़ें: 1339 करोड़ की लागत से जल्द शुरू होगा ‘गया इंडस्ट्रियल कॉरिडोर’ का निर्माण, 1 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










