Bihar: मुंगेर में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने खानकाह रहमानी में लोगों से की मुलाकात
Published by : Nishant Kumar Updated At : 22 Aug 2025 8:38 PM
Bihar Politics: राहुल गांधी ने ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान बिहार के मुंगेर में खानकाह रहमानी के मुस्लिम विद्वानों से मुलाकात की. उनके साथ तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी भी मौजूद रहे. नेताओं ने विद्वानों से चर्चा की और सभा में भाजपा-नीतीश सरकार पर चुनावी हेराफेरी व दूरदर्शिता की कमी का आरोप लगाया। कांग्रेस ने इस मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं.
Bihar Political News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार के मुंगेर में खानकाह रहमानी के मुस्लिम विद्वानों से मुलाकात की. राहुल गांधी बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ निकाल रहे हैं, जो छठे दिन यानी शुक्रवार को मुंगेर के जमालपुर इलाके से होते हुए आगे बढ़ी.
कांग्रेस ने किया पोस्ट
खानकाह रहमानी में आने पर मौलाना समेत मुस्लिम विद्वानों ने राहुल गांधी का स्वागत किया. कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इस मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं. कांग्रेस ने लिखा, “नेता विपक्ष राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन के नेताओं ने खानकाह रहमानी में लोगों से मुलाकात की.”
राहुल गांधी ने विद्वानों से की चर्चा
इस मुलाकात के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के साथ राजद नेता तेजस्वी यादव और विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी भी थे. करीब 20 मिनट राहुल गांधी और अन्य महागठबंधन के नेता खानकाह रहमानी में रुके और मुस्लिम विद्वानों से चर्चा की.
Also read: वो बिहार में सर्कस कर रहे हैं…वोटर अधिकार यात्रा पर भाजपा सांसद धर्मशीला गुप्ता का तंज
राहुल-तेजस्वी ने सरकार को घेरा
इससे पहले, मुंगेर में भाषण देते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव ने सरकार को घेरा. तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा और नीतीश कुमार जब भी हार का आभास पाते हैं, चुनावों में हेराफेरी करते हैं. राहुल गांधी ने तेजस्वी के आरोपों को दोहराते हुए कहा कि भाजपा की चुनावी जीत वोटों की हेराफेरी पर आधारित है. इस दौरान, तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार सरकार पर दूरदर्शिता की कमी और राजद के वादों की नकल करने का भी आरोप लगाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Nishant Kumar
Nishant Kumar: निशांत कुमार पिछले तीन सालों से डिजिटल पत्रकारिता कर रहे हैं. दैनिक भास्कर के बाद राजस्थान पत्रिका के डिजिटल टीम का हिस्सा रहें. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल-इंटेरनेशनल और स्पोर्ट्स टीम में काम कर रहे हैं. किस्सागोई हैं और देश-विदेश की कहानियों पर नजर रखते हैं. साहित्य पढ़ने-लिखने में रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










